हिमाचल सदन दिल्ली में पुलिस दबिश पर उठे सवाल, भाजपा नेता सुधीर शर्मा बोले- दाल में जरूर कुछ काला
https://www.jagranimages.com/images/2026/02/22/article/image/Sudhir-Sharma-1771763089804_m.webpभाजपा नेता एवं विधायक सुधीर शर्मा। जागरण आर्काइव
जागरण संवाददाता, शिमला। दिल्ली स्थित हिमाचल भवन और हिमाचल सदन में पुलिस कार्रवाई को लेकर भाजपा नेता सुधीर शर्मा ने सवाल उठाए हैं। उन्होंने इसकी निष्पक्ष जांच की मांग की है। उन्होंने इंटरनेट मीडिया पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह स्पष्ट होना चाहिए कि संबंधित प्रतिनिधि आरडीजी की मांग करने गए थे या किसी और उद्देश्य से, क्योंकि दिल्ली पुलिस की दबिश ने कई शंकाएं खड़ी कर दी हैं।
विधायक सुधीर शर्मा ने कहा कि कुछ दिन पहले हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार का प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में दिल्ली गया था, जहां कांग्रेस आलाकमान नेताओं से आरडीजी के मुद्दे पर चर्चा की जानी थी। ऐसे समय में इस तरह की कार्रवाई होना कई सवालों को जन्म देता है और “दाल में कुछ काला है” जैसी स्थिति प्रतीत होती है।
कांग्रेस आग में घी डालने का काम कर रही
उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता सच्चाई जानना चाहती है और पूरे मामले की पारदर्शी जांच आवश्यक है। उन्होंने आरोप लगाया कि युवा कांग्रेस के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल से इस घटनाक्रम को राजनीतिक रंग देने का प्रयास किया जा रहा है, जो यह दर्शाता है कि कांग्रेस “आग में घी डालने” का काम कर रही है।
लोकतंत्र में पारदर्शिता और जवाबदेही आवश्यक
उन्होंने कहा कि बिना तथ्यों के बयानबाजी करना कांग्रेस की पुरानी आदत रही है और यह उल्टा चोर कोतवाल को डांटे जैसी स्थिति पैदा कर रही है। भाजपा नेता ने कहा कि लोकतंत्र में पारदर्शिता और जवाबदेही आवश्यक है, इसलिए इस पूरे घटनाक्रम की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए, ताकि सच्चाई सामने आ सके और जनता का विश्वास कायम रहे।
यह भी पढ़ें: हिमाचल प्रदेश में HRTC बसों में हिम कार्ड हुआ अनिवार्य, ...तो पहली अप्रैल से नहीं कर सकेंगे मुफ्त व रियायती यात्रा?
यह भी पढ़ें: हिमाचल प्रदेश में बिजली की दरें बढ़ाने पर बहस तेज, जनसुनवाई में हुआ खूब हंगामा; अब 24 फरवरी पर टिकी निगाहें
Pages:
[1]