LHC0088 Publish time 2026-2-22 18:26:42

Kishtwar Encounter: मारा गया एक और आतंकी, सैफुल्लाह सहित जैश के तीन दहशतगर्द ढेर; मुठभेड़ जारी

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/22/article/image/terrorist-(17)-1771766091552_m.webp

किश्तवाड़ मुठभेड़ में मारा गया जैश आतंकी सैफुल्लाह। फोटो जागरण



जागरण संवाददाता, किश्तवाड़। जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। सेना के जवानों ने जैश-ए-मोहम्मद के तीन आतंकियों को ढेर कर दिया है। आज दोपहर हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने दो दहशतगर्दों को मार गिराया था। वहीं, शाम को एक और आतंकी को ढेर कर दिया। सैन्य अधिकारियों ने कहा तीसरे आतंकी के मारे जाने की पुष्टि की है।

ऑपरेशन त्रासी में जैश आतंकी सैफुल्लाह ढेर हो गया है। हालांकि, आधिकारिक रूप से मारे गए आतंकियों की पहचान की जानकारी अभी तक नहीं दी गई है। आतंकियों के चेहरे बुरी तरह खराब होने के कारण पहचान न होने की बात कही जा रही है। माना जा रहा कि दो वर्षों से इलाके में सक्रिय पाकिस्तान आतंकी सैफुल्लाह व उसके साथ एक अन्य पाकिस्तानी आतंकी मारा गया है।
Pages: [1]
View full version: Kishtwar Encounter: मारा गया एक और आतंकी, सैफुल्लाह सहित जैश के तीन दहशतगर्द ढेर; मुठभेड़ जारी