deltin33 Publish time 2026-2-22 18:58:00

यूपी के इस जिले के 100 गांवों का चयन, यहां विकसित किए जाएंगे प्लास्टिक मुक्त माडल तालाब

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/22/article/image/ponds--1771767776402_m.webp



जागरण संवाददाता, कन्नौज। गांवों में भू-जल को और सुरक्षित करने की दिशा में पहल हुई है। तालाबों को प्लास्टिक मुक्त बनाने के साथ ही ग्रे-वाटर प्रबंधन की कार्रवाई की जानी है। इसके लिए ग्राम पंचायतों से एडीओ पंचायत के जरिए प्रस्ताव मांगे गए हैं। पहले चरण में 100 गांवों में प्लास्टिक मुक्त माडल तालाब विकसित किए जाने की योजना है। प्रथम चरण में पांच हजार आबादी वाली ग्राम पंचायत का चयन हाेगा।

जिला पंचायत राज अधिकारी राजेंद्र प्रकाश ने सभी ब्लाक के सहायक विकास अधिकारी पंचायत, प्रधान, ग्राम पंचायत अधिकारी, ग्राम विकास अधिकारी, खंड प्रेरक और कंसल्टिंग इंजीनियर को पत्र भेजा है। कहा कि ओडीएफ प्लस माडल ग्राम शासन की एक महत्वपूर्ण परियोजना है।

स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के नोडल अधिकारी ने ग्रामीण क्षेत्रों में ग्रे-वाटर एवं प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन योजना के अंतर्गत \“\“प्लास्टिक मुक्त माडल तालाब\“\“ विकास कार्यक्रम (मेरा तालाब मेरी जिम्मेदारी) के संबंध में बताया कि जनपद से न्यूनतम 100 ऐसे तालाबों का चयन किया जाना है, जो प्रत्यक्ष रूप से नालियों से जुड़े हों। जिनके आस-पास कूड़ा डंपिंग की स्थिति माैजूद हो, जिससे नालियों का सतत प्रवाह बाधित हो रहा है।

दूषित जल तालाबों में प्रवाहित हो रहा है। प्रथम चरण में 5000 से अधिक जनसंख्या वाले ग्राम पंचायतों का चयन किया जाना है। साथ ही चयनित ग्राम पंचायतों के तालाबों का डीपीआर एवं इस्टीमेट तैयार कर शासन को भेजा जाना है। तालाबों की साफ-सफाई, पुनर्जीवन, सुंदरीकरण तथा सामुदायिक सहभागिता को विशेष प्राथमिकता दी जाए।

\“\“मेरा तालाब मेरी जिम्मेदारी\“\“ अभियान के अंतर्गत स्थानीय निवासियों की सहभागिता सुनिश्चित करते हुए तालाबों से प्लास्टिक अपशिष्ट हटाने, भविष्य में कुड़ा बंपिंग रोकने तथा सतत संरक्षण के उपाय किए जाएं। तालाबों की प्लास्टिक मुक्त स्थिति बनाए रखने के लिए नियमित निरीक्षण एवं रिपोर्टिंग तंत्र विकसित किया जाए।

यह भी पढ़ें- 12वीं के बाद सीधे शिक्षक बनने का मौका: CSJMU Kanpur में BA-BEd और BSc-BEd, 2026-27 से शुरू होगा कोर्स

यह भी पढ़ें- CSJMU Kanpur में बड़ा बदलाव, परीक्षाओं में अब AI की एंट्री, IIT बनाएगा पूरा रोडमैप

यह भी पढ़ें- कानपुर के युवाओं से शहरकाजी की अपील, रमजान में युवाओं को दी सख्त हिदायत, पाबंदी का फैसला

यह भी पढ़ें- कानपुर की होली क्यों है खास? अंग्रेजों के लगान के खिलाफ यहां परंपरा की रंगबाजी

यह भी पढ़ें- कानपुर में दबंगों ने \“भौकाल\“ दिखाने को मचाया हाहाकार, बस्ती में लगा दी आग, फायरिंग-फरसे से हमले में 4 घायल

यह भी पढ़ें- Board Exam तनाव छीन रहा बच्चों की जिंदगियां, कानपुर में दो और इटावा में एक छात्रा ने दी जान

यह भी पढ़ें- Latest Breaking News: एक क्लिक में पढ़ें Kanpur की 22 फरवरी 2026, रविवार की अहम खबरें
Pages: [1]
View full version: यूपी के इस जिले के 100 गांवों का चयन, यहां विकसित किए जाएंगे प्लास्टिक मुक्त माडल तालाब