cy520520 Publish time 1 hour(s) ago

सुलतानपुर में 6105 नागरिकों ने नए मतदाता बनने का किया दावा, लोगों ने भरे फॉर्म-छह

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/22/article/image/01_05_2024-list_23708344_172312391-1768320211340-1771769103683-1771769117310_m.webp

6105 नागरिकों ने किया मतदाता बनने का दावा।



जागरण टीम, कादीपुर। विधानसभा क्षेत्र के सभी बूथों पर विशेष अभियान दिवस पर बूथों पर नागरिकों ने फॉर्म-छह भरा अधिकारियों ने अपने-अपने केंद्रों पर उपस्थित होकर नए मतदाताओं के नाम जोड़ने, त्रुटियों के संशोधन तथा दावों-आपत्तियों के निस्तारण का कार्य किया। उपजिलाधिकारी कादीपुर उत्तम तिवारी ने बूथ संख्या 102, 103 और 104 का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कुल 20 नए मतदाता पंजीकरण फॉर्म भरे गए।

विधायक राजेश गौतम ने भी विभिन्न बूथो का निरीक्षण कर लोगो से आवाहन किया कि कि सभी पात्र नागरिक अपने-अपने बूथ पर पहुंचकर मतदाता सूची में अपना नाम अवश्य जांचें और मतदान के अधिकार को सुनिश्चित करें। प्रशासन द्वारा अभियान को सफल बनाने के लिए व्यापक प्रयास किए जा रहे हैं। एसआईआर निष्पक्ष एवम परिष्कृत हो यह सबकी जिम्मेदारी है।

जयसिंहपुर तहसील के कुल 412 बूथों पर रविवार को बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) अपने अपने बूथों पर मौजूद रहे। गांव की मतदाता सूची के साथ बीएलओ बूथों पर मौजूद रहकर 01 जनवरी 2026 को 18 वर्ष की उम्र पूरी कर चुके नए युवा मतदाताओं से प्रारूप 06 आवेदन पर उनके आधार/शैक्षिक प्रमाण पत्र, फोटो के साथ नए मतदाताओं के नाम जोड़ने, नोटिस प्राप्त मतदाताओं के त्रुटि से संबंधित नोटिस के साक्ष्य संकलन, आपत्ति और पुनरीक्षण अभियान के अन्य कार्यों को पूरा करने में जुटे रहे।

उपजिलाधिकारी प्रभात कुमार सिंह मातहतों के साथ बड़ेगांव सुरौली,उघड़पुर, मर्यादी इंटर कॉलेज समेत अन्य कई बूथों की हकीकत जानने के लिए बूथों का निरीक्षण किया और सभी बीएलओ को पुनरीक्षण अभियान प्रक्रिया को सफल बनाने के निर्देश दिए गए है। उन्होंने कहा कि एसआईआर प्रक्रिया को सफल बनाए जाने की प्रक्रिया तेजी से चल रही है। अभी तक करीब 15000 नए मतदाताओं के आवेदन पत्र प्राप्त हुए हैं।

यह भी पढ़ें- यूपी SIR अभियान के दौरान बूथों पर देख सकेंगे मतदाता सूची, नाम जुड़वाने-संशोधन कराने का सुनहरा मौका

यह भी पढ़ें- यूपी में SIR अभियान के दौरान 8.88 लाख डुप्लीकेट वोटरों की जांच जारी, 15 अप्रैल को जारी होगी फाइनल वोटर लिस्ट
Pages: [1]
View full version: सुलतानपुर में 6105 नागरिकों ने नए मतदाता बनने का किया दावा, लोगों ने भरे फॉर्म-छह