गाजियाबाद ट्रिपल सुसाइड: डीसीपी को भेजी गई तीन बहनों की आत्महत्या की रिपोर्ट, पिता ने खाली किया फ्लैट
https://www.jagranimages.com/images/2026/02/22/article/image/Ghaziabad-Khabar-news-(8)-1771770867230_m.webpभारत सिटी सोसायटी में इसी टॉवर से तीन बहनों ने कूदकर जान दी थी। (फाइल फोटो)
जागरण संवाददाता, साहिबाबाद। टीला मोड़ थाना क्षेत्र की भारत सिटी सोसायटी में 20 दिन पूर्व तीन बहनों ने नौवीं मंजिल से कूद कर आत्महत्या के मामले में जांच रिपोर्ट डीसीपी को सौंपी गई है। रिपोर्ट में 14 लोगों के बयान हैं। इसके अलावा फ्लैट मालिक के कहने पर तीनों बहनों के पिता ने फ्लैट खाली कर दिया है।
खजूरी दिल्ली निवासी चेतन भारत सिटी सोसायटी के बी-वन टावर में के फ्लैट नंबर 907 में तीन पत्नी, पांच बच्चों के साथ किराये पर रहता था। चार फरवरी की रात करीब दो बजे उसकी बेटी निशिका (15), मंझली प्राची (14) और छोटी पाखी (11) ने फ्लैट की बालकनी से कूद कर आत्महत्या कर ली थी।
आठ पेज का सुसाइड नोट लिख दी थी जान
कोरियन कल्चर की बात पुलिस जांच में सामने आई थी। उन्होंने अपने रहन सहन का तरीका भी कोरियाई कर लिया था। यहां तक की अपने नाम भी बदल कर कोरियाई रख लिए थे। जानकारी मिलने के बाद पिता ने उन्हें मोबाइल देखने से मना किया था। इसके बाद तीनों ने फ्लैट की बालकनी से कूद कर आत्महत्या कर ली थी।
कूदने से पूर्व तीनों ने आठ पेज का सुसाइड नोट भी लिखा था। जिसमें उन्होंने कोरियाई कल्चर छुड़वाने का अंजाम भुगतने की बात लिखी थी। थाना पुलिस ने जांच रिपोर्ट तैयार कर एसीपी शालीमार गार्डन अतुल कुमार सिंह को सौंपी थी। अब एसीपी द्वारा विस्तृत जांच रिपोर्ट डीसीपी निमिष पाटील को भेजी है।
फोरेंसिक टीम समेत 14 के बयान हैं रिपोर्ट में
पुलिस सूत्रों की माने तो जांच रिपोर्ट में आत्महत्या की पुष्टि हुई है। जांच में तीनों बहनों के परिवार, चेतन की पहली पत्नी सुजाता के माता पिता, साली, साढू, टयूशन टीचर, दो प्रत्यक्षदर्शियों, मकान मालिक, सूचना पर पहुंची पीआरवी और फोरेंसिक टीम कर्मियों समेत 14 लोगों के बयान बंद हैं। इसके साथ बच्चियों के कमरे से मिले साक्ष्य और सुसाइड नोट बंद है।
पिता ने फ्लैट किया खाली
आत्महत्या की घटना के बाद फ्लैट मालिक ने चेतन को फ्लैट खाली करने के लिए बोला था। चेतन ने रातों रात फ्लैट का सामान अपने सोसायटी स्थित दूसरे फ्लैट में शिफ्ट कर दिया है। अब परिवार दूसरे फ्लैट में रह रहा है। हालांकि परिवार के सदस्य अभी भी किसी से बातचीत नहीं कर रहे हैं।
[*]यह भी पढ़ें- गाजियाबाद ट्रिपल सुसाइड केस में नया मोड़, पिता का एक और झूठ आया सामने; बेटियां नहीं हुई थीं फेल
[*]यह भी पढ़ें- गाजियाबाद ट्रिपल सुसाइड केस: कोरियन नाम, काल्पनिक पहचान और 20 घंटे इंटरनेट; मोबाइल डाटा से बड़ा खुलासा
[*]यह भी पढ़ें- गाजियाबाद ट्रिपल सुसाइड केस में बड़ा कदम, पुलिस ने पांच ऑनलाइन गेम्स पर रोक की रिपोर्ट शासन को भेजी
जांच रिपोर्ट का अवलोकन किया जा रहा है। जल्द रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को प्रेषित की जाएगी।
-
- निमिष पाटील, डीसीपी ट्रांस हिंडन
Pages:
[1]