cy520520 Publish time 1 hour(s) ago

पटना में JDU विधायक अनंत सिंह के समर्थक पर जानलेवा हमला; सूरजभान के करीबी पर आरोप

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/22/article/image/Crime-1771771300246_m.webp

गला दबाकर हत्‍या का प्रयास, पटना रेफर। सांकेत‍िक तस्‍वीर



संवाद सहयोगी, बाढ़ (पटना)। अनुमंडल के पंडारक थाना क्षेत्र में रविवार को विधायक अनंत सिंह के एक समर्थक पर बदमाशों ने जानलेवा हमला कर दिया।

घटना एनएच-31 पर स्थित पंडारक बाजार की है, जहां हमलावरों ने सुबीर सिंह के साथ मारपीट की और गला दबाकर हत्या का प्रयास किया। गंभीर रूप से घायल युवक को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर किया गया है।

घटना के संबंध में घायल सुबीर सिंह के भाई अमित कुमार ने बताया कि यह हमला विधानसभा चुनाव के दौरान उपजी राजनीतिक रंजिश से जुड़ा हुआ है।

उनका कहना है कि उनका परिवार लंबे समय से विधायक अनंत सिंह का समर्थक रहा है, जो राजनीतिक विरोधियों को रास नहीं आ रहा था। अमित कुमार ने आरोप लगाया कि विरोधी गुट के लोगों ने ही सुबीर सिंह पर जानलेवा हमला किया।
चुनाव के समय विवाद का मामला

हालांकि पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि विधानसभा चुनाव के दौरान घायल सुबीर सिंह के खिलाफ एक मामले में गाड़ी तोड़फोड़ का आरोप दर्ज किया गया था।

घटना की सूचना मिलते ही पंडारक थानाध्यक्ष नवनीत कुमार दलबल के साथ अस्पताल पहुंचे और पीड़ित से मुलाकात कर मामले की जानकारी ली।

थानाध्यक्ष ने बताया कि युवक के स्वजन इस हमले के पीछे सूरजभान सिंह के रिश्तेदारों समेत अन्य लोगों पर आरोप लगा रहे हैं।

उन्होंने स्पष्ट किया कि पीड़ित पक्ष की ओर से लिखित आवेदन मिलते ही प्राथमिकी दर्ज कर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

घटना के बाद क्षेत्र में दोनों गुटों के समर्थकों के बीच तनाव की स्थिति बनी हुई है, जिसे देखते हुए पुलिस सतर्कता बरत रही है।
Pages: [1]
View full version: पटना में JDU विधायक अनंत सिंह के समर्थक पर जानलेवा हमला; सूरजभान के करीबी पर आरोप