ऑनलाइन ब्लैकमेल का तोड़ मिल गया, ऐसे सुरक्षित रखें अपनी प्राइवेट फोटो-वीडियो
https://www.jagranimages.com/images/2026/02/22/article/image/stopncii-org-india-tool-to-prevent-private-photo-1771765843839_m.webpऑनलाइन ब्लैकमेल का तोड़ मिल गया, ऐसे सुरक्षित रखें अपनी प्राइवेट फोटो-वीडियो
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। अगर कोई शख्स आपको भी कोई आपकी प्राइवेट तस्वीरें या वीडियो लीक करने की धमकी दे रहा है, तो अब बिलकुल भी घबराने की जरूरत नहीं है। जी हां, गृह मंत्रालय और इंडियन साइबर क्राइम कोऑर्डिनेशन सेंटर की पहल से StopNCII.org के नाम का एक ऑनलाइन टूल उपलब्ध कराया गया है। इस टूल का इस्तेमाल करके आप अपनी प्राइवेट तस्वीरों के गलत इस्तेमाल को इंटरनेट पर फैलने से बेहद आसानी से रोक सकते हैं। चलिए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं...
बिना इजाजत फोटो पोस्ट करना अपराध
बता दें कि किसी की प्राइवेट तस्वीरें या वीडियो चाहे वो असली हो, AI से एडिट की गई हों या फिर मॉर्फ्ड या फेक इमेज हो, ऐसी कोई भी फोटो-वीडियो बिना सहमति के ऑनलाइन पोस्ट करना एक अपराध है। ऐसे किसी भी मामले में पीड़ित शख्स कार्रवाई कर सकता है।
StopNCII.org कैसे करता है काम?
[*]इस टूल का यूज करने के लिए आपको StopNCII.org वेबसाइट पर जाना होगा।
[*]इसके बाद आपको यहां अपना केस क्रिएट करना होगा।
[*]यहां यूजर अपनी ओरिजिनल फोटो या वीडियो अपने ही डिवाइस से सेलेक्ट कर सकते हैं।
[*]इसके बाद वेबसाइट उस कंटेंट का एक डिजिटल फिंगरप्रिंट तैयार करती है।
[*]ये फिंगरप्रिंट अलग-अलग ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स के साथ शेयर किया जाता है।
[*]अगर वही फोटो-वीडियो कहीं पोस्ट की गई होती है, तो प्लेटफॉर्म उसे पहचानकर ब्लॉक या रिमूव कर देता है।
[*]खास बात ये है कि इसमें आपकी असली इमेज वेबसाइट पर अपलोड नहीं होती।
[*]तस्वीर या वीडियो का सिर्फ डिजिटल कोड बन जाता है, जिससे प्राइवेसी बनी रहती है।
StopNCII.org पर कैसे करें शिकायत?
[*]सबसे पहले StopNCII.org पर जाएं।
[*]अब केस क्रिएट पर क्लिक करें।
[*]अपनी डिटेल्स डालने के बाद फोटो और वीडियो सेलेक्ट करें।
[*]कुछ ही देर में इसका डिजिटल फिंगरप्रिंट तैयार हो जाएगा
[*]इसके बाद आपको केस नंबर मिल जाएगा।
यह भी पढ़ें- Galaxy S26 Ultra के लॉन्च से पहले Samsung Galaxy S25 Ultra 5G पर बड़ा डिस्काउंट, चेक करें डील
Pages:
[1]