cy520520 Publish time 2026-2-22 20:27:11

फतेहपुर में बधाई मांगने गए किन्नरों पर हमला, बाल काटे और लूटपाट

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/22/article/image/Kinnars-Attacked-Fatehpur-1771772523427_m.webp

गाजीपुर सीएचसी में उपचार कराने पहुंचे किन्नर। जागरण



संवाद सूत्र, गाजीपुर(फतेहपुर)। फतेहपुर में एक गेस्ट हाउस में आयोजित शादी कार्यक्रम में मध्यरात्रि बधाई मांग कर रहे किन्नरों को दूसरे गुट ने असलहों के बल पर चार पहिया वाहन से अगवा कर लिया। घायल किन्नरों का आरोप है कि उन्हें खागा क्षेत्र ले जाकर एक कमरे में बंद कर पीटा और बाल काटकर जंजीर, अंगूठी व दो लाख कैश लूटकर उन्हें छोड़ दिया गया...। हालांकि पुलिस आरोप को निराधार बता रही है।


ललौली थाने के बहुआ कस्बा में रहने वाले इकबाल गुट के किन्नर नेहा ने पुलिस को दी गई तहरीर में स्पष्ट किया है कि वह शनिवार मध्यरात्रि अपने साथियों किन्नर परी व किन्नर सुनझुन के साथ बहुआ कस्बा स्थित एक गेस्ट हाउस में बधाई मांगने गए थे वहां पर साथी सूरज भी मांग रहे थे। तभी श्रेया गुट के बाहरी किन्नर आए और तमंचा, बंदूक के बल पर उन्हें गाड़ी से अगवा कर खागा ले गए और बाल काट दिए। विरोध करने पर लाठी-डंडे से पीटा। हमलावरों में दस नामजद व 25 अज्ञात लोग शामिल थे।

इंस्पेक्टर समशेर बहादुर सिंह ने बताया कि किन्नर इकबाल व किन्नर श्रेया गुट के मध्य गाजीपुर कस्बा स्थित एक मकान व क्षेत्र में बधाई मांगने का विवाद चल रहा है। अगवा कर मारपीट व लूटपाट का आरोप भ्रामक व असत्य है। जांच बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
नौ फरवरी को भी हुआ था खूनी बवाल

नौ फरवरी को राधानगर स्थित एक गेस्ट हाउस में बधाई देने के विवाद में किन्नर इकबाल व श्रेया गुट के मध्य मारपीट हो गई थी। दोनों गुट के पांच किन्नर घायल हो गए थे। बताते हैं कि नेक मांगने को लेकर दोनो गुटों के चेले एक दूसरे से विवाद करने लगे थे। धीरे धीरे ये विवाद मारपीट में बदल गया था। किन्नर श्रेया ने आरोप लगाया कि उसके चेले पर मिर्च पाउडर व नशीला स्प्रे डालकर पीटा गया। बरातियों ने चेलों की जान बचाई। फिर भी किन्नर सोनी, कोमल, रूपा, करिश्मा जख्मी हो गए।

यह भी पढ़ें- कोटा में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर कार-ट्रक की टक्कर, महाकाल के दर्शन कर लौट रहे रूरा के तीन युवकों की मौत

यह भी पढ़ें- 12वीं के बाद सीधे शिक्षक बनने का मौका: CSJMU Kanpur में BA-BEd और BSc-BEd, 2026-27 से शुरू होगा कोर्स

यह भी पढ़ें- CSJMU Kanpur में बड़ा बदलाव, परीक्षाओं में अब AI की एंट्री, IIT बनाएगा पूरा रोडमैप

यह भी पढ़ें- कानपुर के युवाओं से शहरकाजी की अपील, रमजान में युवाओं को दी सख्त हिदायत, पाबंदी का फैसला

यह भी पढ़ें- कानपुर की होली क्यों है खास? अंग्रेजों के लगान के खिलाफ यहां परंपरा की रंगबाजी

यह भी पढ़ें- कानपुर में दबंगों ने \“भौकाल\“ दिखाने को मचाया हाहाकार, बस्ती में लगा दी आग, फायरिंग-फरसे से हमले में 4 घायल

यह भी पढ़ें- Board Exam तनाव छीन रहा बच्चों की जिंदगियां, कानपुर में दो और इटावा में एक छात्रा ने दी जान

यह भी पढ़ें- Latest Breaking News: एक क्लिक में पढ़ें Kanpur की 22 फरवरी 2026, रविवार की अहम खबरें
Pages: [1]
View full version: फतेहपुर में बधाई मांगने गए किन्नरों पर हमला, बाल काटे और लूटपाट