deltin33 Publish time 2 hour(s) ago

बाजार से लौट रही महिलाओं का पीछा कर की छेड़छाड़, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/22/article/image/woman-1-1771774974166_m.webp



जागरण संवाददाता, मुरादाबाद। कटघर क्षेत्र में बाजार से लौट रही दो महिलाओं के साथ युवक ने छेड़छाड़ की। आरोपित बाजार से लेकर महिलाओं के घर तक पीछा करता रहा। करीब 200 मीटर तक पीछे चलते हुए कमेंट करता रहा।

कई बार उसे महिलाओं ने पीछा करने से मना किया, लेकिन आरोपित के हौसले इतने दबंग थे कि दोनों महिलाओं के घर के करीब तक पहुंच गया।

महिलाओं शोर शराबा सुनकर आसपास के लोग मौके की तरफ दौड़े तो आरोपित धमकी देकर भाग गया। पुलिस ने आरोपित अशरफ अंसारी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

एकता विहार निवासी महिला ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया कि वह परिवार की दूसरी महिला के साथ 18 फरवरी को शाम बाजार में खरीदारी करने के लिए गए थे। बाजार से लौटते वक्त एक युवक ने पीछा करना शुरू कर दिया। आरोपित पीछे चलकर कमेंट कर रहा था।

कई बार पीछा करने से मना किया, लेकिन इसके बाद भी वह लगातार पीछा करता रहा। करीब 200 मीटर तक हमारे पीछा आया। जैसे ही घर के करीब पहुंचे तो आरोपित ने कमेंट करते हुए छेड़छाड़ करनी शुरू कर दी। आरोपित ने पहले एक महिला के साथ छेड़छाड़ की।

जब दूसरी महिला ने बचाने का प्रयास किया तो उसके साथ भी छेड़छाड़ की। महिलाओं ने विरोध करते हुए शोर मचा दिया। आसपास के लोग मौके की तरफ दौड़ पड़े। इसके बाद आरोपित भाग गया।

इंस्पेक्टर विनोद कुमार ने बताया कि शिकायती पत्र के आधार पर आरोपित अशरफ अंसारी निवासी लाल मस्जिद कोतवाली के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। जिस स्थान की घटना बताई जा रही है वहां पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। मामले की जांच की जा रही है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
Pages: [1]
View full version: बाजार से लौट रही महिलाओं का पीछा कर की छेड़छाड़, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस