LHC0088 Publish time 2026-2-22 21:56:35

स्टेफानोस सेकेलारिडिस ने जबरदस्त वापसी कर जीता दिल्ली ओपन खिताब

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/22/article/image/Stefanos-Sakellaridis-1771777857390_m.webp

स्टेफानोस सेकेलारिडिस



पीटीआई, नई दिल्ली। ग्रीक खिलाड़ी स्टेफानोस सेकेलारिडिस ने रविवार को दिल्ली ओपन में पांचवीं वरीयता प्राप्त ब्रिटेन के ओलिवर क्राफर्ड को तीन सेट तक चले कड़े मुकाबले में हराकर एटीपी चैलेंजर सर्किट पर अपना पहला सिंगल्स खिताब जीता। 21 वर्षीय सेकेलारिडिस ने तीन घंटे और नौ मिनट तक चले फाइनल में 7-5, 5-6, 7-6(6) से कड़ी टक्कर के बाद जीत हासिल की।

शुरुआती सेट में पांच बार सर्विस ब्रेक हुए, जिसे सेकेलारिडिस ने हासिल करके बढ़त बना ली। सेकेलारिडिस ने दूसरे सेट में भी इसी लय को बनाए रखा और जल्दी ही सर्विस ब्रेक करके 2-0 की बढ़त बना ली। हालांकि क्राफर्ड ने अनुभव का इस्तेमाल करते हुए सेट अपने नाम कर लिया और मैच बराबर कर दिया।
टाई-ब्रेक में तय हुआ मुकाबले का नतीजा

सेकेलारिडिस ने निर्णायक सेट के पहले गेम में ब्रेक लिया, लेकिन वह अपनी पकड़ बनाए नहीं रख पाए। इसके बाद क्राफर्ड ने अगले सात में से छह गेम जीतकर 5-2 से बढ़त बना ली। जब मैच हाथ से निकलता दिख रहा था, तभी सेकेलारिडिस ने शानदार वापसी की और लगातार तीन गेम जीतकर सेट 5-5 से बराबर कर दिया। आखिरकार, मुकाबला एक दबाव भरे आखिरी सेट के टाई-ब्रेक में तय हुआ, जिसमें सेकेलारिडिस ने अपने दूसरे मैच पांइट पर 8-6 से जीत हासिल करके खिताब अपने नाम कर लिया।

यह भी पढ़ें- IND vs SA: भारतीय टीम पर बोझ बनते जा रहे हैं अभिषेक और तिलक! T20 World Cup 2026 में जारी है फ्लॉप शो

यह भी पढ़ें- PSL मतलब घाटे का सौदा! एक महीने बाद ही बेचनी पड़ी नई फ्रेंचाइजी, मालिक को नहीं दिखा कोई फायदा?
Pages: [1]
View full version: स्टेफानोस सेकेलारिडिस ने जबरदस्त वापसी कर जीता दिल्ली ओपन खिताब