Chikheang Publish time 2026-2-22 22:26:32

पंचायत चुनाव लड़ने से रोकने के लिए बंदूक-तमंचा लेकर दौड़ाया, वीडियो वायरल; चार पर मुकदमा दर्ज

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/22/article/image/Bandook-lekar-lagai-daud-1771779858801_m.webp



संवाद सूत्र, सीतापुर। तमंचा और बंदूक लेकर युवक को दौड़ाते हुए एक वीडियो रविवार की दोपहर इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हुआ। इसे भगवानपुर गांव का बताया जा रहा है। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है। इसमें पंचायत चुनाव लड़ने से रोकने के लिए धमकाने का आरोप लगाया गया है। प्रधान समेत चार पर मुकदमा लिखकर पुलिस जांच कर रही है।

भगवानपुर के इशहाक पुत्र हसन अली ने कोतवाली देहात में तहरीर देकर बताया कि प्रधान पद का चुनाव लड़ने के लिए वह तैयारी कर रहे हैं। इसकी जानकारी पाकर गांव के विपक्षी नाराज हैं। रविवार को वह नमाज पढ़कर जा रहे थे।

क्या है आरोप?

आरोप है कि इसी बीच गांव के प्रधान नादिर, वहीद, सुहेब, सद्दाम आदि ने उनको रास्ते में तमंचा व बंदूक लेकर दौड़ा लिया और मारपीट की। साथ ही चुनाव लड़ने पर जान से मारने और गांव में न रहने देने की धमकी दी। कोतवाली देहात के प्रभारी निरीक्षक अमर सिंह ने बताया कि फायर नहीं हुआ है, वीडियो प्रकाश में आया है। तहरीर के आधार पर प्रधान नादिर, वहीद, सुहेब, सद्दाम पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

अधिकारियों पर पथराव कर चुके आरोपित

तत्कालीन नायब तहसीलदार सदर डा. अतुल सेन सिंह राजस्व टीम के साथ भगवानपुर में 27 सितंबर 2024 को भूमि पैमाइश करने गए थे। वहां टीम पर प्रधान समेत इन्हीं आरोपितों ने पथराव कर दिया था। सरकारी वाहन क्षतिग्रस्त कर दिया था। इसके बाद डीएम के निर्देश पर आरोपितों पर मुकदमा लिखाया गया था।
Pages: [1]
View full version: पंचायत चुनाव लड़ने से रोकने के लिए बंदूक-तमंचा लेकर दौड़ाया, वीडियो वायरल; चार पर मुकदमा दर्ज