deltin33 Publish time 2026-2-22 22:26:38

कैथल में दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार किशोर की मौत; अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/22/article/image/dead-body-(8)-1771780468461_m.webp

कैथल में दर्दनाक सड़क हादसा। फाइल फोटो



जागरण संवाददाता, कैथल। देर रात हुए सड़क हादसे में बाइक सवार किशोर की मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव खरकां निवासी 17 वर्षीय कर्ण के रूप में हुई है। मृतक के पिता हरपाल सिंह की शिकायत पर गुहला थाना में केस दर्ज किया गया है।

किशोर बाइक रिपेयरिंग का काम सीख रहा था। शनिवार देर रात बाइक पर सवार होकर अपने घर लौट रहा था। जैसे ही गांव के मुख्य मार्ग पर पहुंचा तो किसी वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी थी। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी।

पिता ने बताया कि बेटा रोज की तरह सुबह अपने काम पर गया था। रात को काम खत्म कर वह अपनी बाइक से घर लौट रहा था। जैसे की मुख्य मार्ग पर पहुंचा तो किसी वाहन ने उसे टक्कर मार दी। वाहन चालक मौके से भाग गया था।

कर्ण के परिवार में उसके माता-पिता के अलावा एक छोटा भाई है। मृतक के पिता ने आरोपित वाहन चालक पर कार्रवाई की मांग की है। गुहला थाना के जांच अधिकारी नायब सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई थी। मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर स्वजन को सौंप दिया गया है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
Pages: [1]
View full version: कैथल में दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार किशोर की मौत; अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर