साउथ अफ्रीका के खिलाफ हार के बाद सेमीफाइनल में कैसे पहुंच पाएगी टीम इंडिया? भारत के लिए टॉप-4 में पहुंचने का क्या है समीकरण
https://www.jagranimages.com/images/2026/02/22/article/image/Team-India-1771781137262_m.webpभारत के लिए सेमीफाइनल का समीकरण
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने भारत को 76 रनों से करारी हार थमाई है। टीम इंडिया और साउथ अफ्रीका इस टूर्नामेंट में अब तक अजेय रही थी लेकिन अब भारत को पहली बार हार का सामना करना पड़ा है। टीम इंडिया की इस हार से अब उनके लिए सेमीफाइनल के लिए राह बहुत ही मुश्किल होने वाली है। टीम इंडिया के लिए अगले दोनों मैच नॉकआउट मुकाबलों की तरह होंगे।
भारत की बल्लेबाजी इस मुकाबले में बुरी तरह से फ्लॉप रही, जिसका खामियाजा आने वाले मैचों में उठाना पड़ सकता है। भारत पर अब दबाव होगा कि वे अगले दोनों मैचों में जीत हासिल करें और यही नहीं उन्हें रन रेट पर सुधार करना होगा। भारत के लिए ये हार वर्ल्ड कप के अभियान पर असर डाल सकती है। भारत को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए दूसरी टीमों पर भी निर्भर रहना पड़ सकता है।
भारत की साउथ अफ्रीका के खिलाफ हार
साउथ अफ्रीका ने इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट के नुकसान पर 187 रन बनाए थे। साउथ अफ्रीका के लिए डेविड मिलर ने कमाल की बैटिंग की और 35 गेंदों पर 63 रनों की पारी खेली, जिसमें 7 चौके और 3 छक्के शामिल रहे। मिलर के अलावा डेवाल्ड ब्रेविस ने 45 और ट्रिस्टन स्टब्स ने 44 रनों की पारी खेली। 188 रनों के जवाब में टीम इंडिया 111 रनों पर सिमट गई और उन्हें मुकाबले में 76 रनों से हार का सामना करना पड़ा था।
भारत के लिए सेमीफाइनल का क्या है समीकरण?
भारत को सबसे पहले अपने आने वाले दोनों मैचों में जीत हासिल करनी होगी। यही नहीं टीम इंडिया को बड़े अंतर से जीत हासिल करनी होगी और उसके बाद ही भारत का कोई चांस बनेगा। भारत को अपने आने वाले मैच वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे के खिलाफ खेलना है। ऐसे में अगर भारत अपने दोनों मैच जीतता है और साउथ अफ्रीका भी अपने दोनों मुकाबले जीत लेती है, तो टीम इंडिया के 4 अंक होंगे और साउथ अफ्रीका के 6 अंक, जिसके साथ टीम इंडिया सेमीफाइनल के लिए आसानी से क्वालीफाई कर लेगी। अगर भारत को एक भी मैच में हार मिली, तो टीम इंडिया पूरी तरह से बाहर हो जाएगी।
इसके अलावा भारत अपने दोनों मैच जीतता है और साउथ अफ्रीका को एक मैच में हार मिलती है, तो ऐसी स्थिति में दोनों टीमों के 4-4 अंक होंगे। इसके अलावा साउथ अफ्रीका जिस टीम से हारेगी, उसे एक और मैच हारना होगा। उदाहरण के लिए अगर साउथ अफ्रीका को वेस्टइंडीज ने हराया और भारत ने उसके खिलाफ जीत हासिल की है। ऐसी स्थिति में (जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज का मैच अहम होगा। भारत को उम्मीद करनी होगी कि जिम्बाब्वे वेस्टइंडीज को हरा दे। ऐसे में वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे के दो-दो अंक रह जाएंगे, इस स्थिति में भारत और साउथ अफ्रीका 4-4 अंकों के साथ क्वालीफाई कर लेंगे।)
एक मैच में जीत के बाद कैसे क्वालीफाई करेगा भारत?
अगर भारत अपना एक और मैच हार जाता है, तो वो पूरी तरह से वर्ल्ड कप से बाहर हो जाएगा। भारत का नेट रन रेट इस समय -3.8 है और ऐसे में भारत को अगले दोनों मैच बड़े अंतर से जीतने होंगे। तभी टीम इंडिया सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर सकती है। भारत को 26 फरवरी को जिम्बाब्वे और 1 मार्च को वेस्टइंडीज का सामना करना है। सुपर-8 में आखिरी मैच भारत का है और ऐसे में उनके पास सेमीफाइनल का पूरा समीकरण होगा।
यह भी पढ़ें- IND vs SA: \“असली वर्ल्ड कप\“ शुरू होते ही खुल गई भारत की पोल, सुपर-8 के पहले मैच में साउथ अफ्रीका ने रौंदा
यह भी पढ़ें- IND vs SA: भारतीय टीम पर बोझ बनते जा रहे हैं अभिषेक और तिलक! T20 World Cup 2026 में जारी है फ्लॉप शो
Pages:
[1]