खराब टीम सेलेक्शन से लेकर बल्लेबाजी तक, वह 5 कारण जिनके चलते भारत को सालों बाद विश्व कप में मिली हार
https://www.jagranimages.com/images/2026/02/22/article/image/India-Cricket-Team-1771784279156_m.webpभारत को साउथ अफ्रीका के खिलाफ क्यों मिली हार
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। डेविड मिलर के ताबड़तोड़ अर्धशतक के दम पर साउथ अफ्रीका ने भारत को टी20 वर्ल्ड कप 2026 में 76 रनों की करारी हार थमा दी है। भारत की इस मुकाबले में बल्लेबाजी बुरी तरह से फ्लॉप रही और टीम इंडिया को टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में रनों के लिहाज से सबसे बड़ी हार का सामना करना पड़ा। भारत की बल्लेबाजी के अलावा गेंदबाजी भी उतनी अच्छी नहीं रही, जिसकी वजह से साउथ अफ्रीका ने बड़ा स्कोर बनाया।
प्रोटीज टीम के लिए मिलर हीरो साबित हुए और उन्होंने 35 गेंदों पर 63 रन बनाकर मैच का रूख पूरी तरह से बदल दिया। गेंदबाजी में भारत के लिए अर्शदीप सिंह और जसप्रीत बुमराह के अलावा सभी ने जमकर रन लुटाए और ये एक कारण रहा कि साउथ अफ्रीका 180 के स्कोर को पार करने में कामयाब हो गई और भारत को बुरी तरह से हराया। यही नहीं टीम इंडिया की ये मल्टीनेशन टूर्नामेंट में ये पहली हार है। इसके अलावा टी20 वर्ल्ड कप में 2024 से लेकर पहली हार है। एक मैच बारिश की वजह से रद रहा था और भारत ने 21 मुकाबले जीते हैं। ऐसे में आइए आपको बताते हैं कि भारत के इस मुकाबले में हार के कारण क्या रहे हैं?
1. खराब टीम चयन
साउथ अफ्रीका के खिलाफ इस मुकाबले में भारत ने टीम चयन में भी गलती की। टीम इंडिया ने उपकप्तान अक्षर पटेल को ड्रॉप कर दिया, जो गेंद के साथ अच्छा प्रदर्शन कर रहे थे। इसके अलावा कई ऐसे मौके आए हैं, जब अक्षर ने टीम इंडिया के टॉप ऑर्डर के फ्लॉप होने के बाद रन बनाए हैं। टी20 वर्ल्ड कप 2024 का फाइनल इसका सबसे बड़ा उदाहरण है। अक्षर की जगह वॉशिंगटन सुंदर को मौका दिया गया, जिन्होंने मात्र 2 ओवर की गेंदबाजी की बल्लेबाजी में भी मात्र 11 रन बनाए।
2. बुमराह-अर्शदीप के अलावा अन्य गेंदबाज फेल
साउथ अफ्रीका ने भारत के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए इस मुकाबले में 187 रनों का स्कोर खड़ा किया था। भारत के लिए शुरूआत में ही जसप्रीत बुमराह ने 2 और अर्शदीप सिंह ने 1 विकेट लेकर तीन झटके दिए थे। हालांकि, इसके बावजूद मध्य के ओवरों में भारतीय गेंदबाज विकेट लेने में असफल रहे। वरुण चक्रवर्ती को एक विकेट मिला लेकिन उन्होंने 4 ओवर में 47 रन खर्चे। उनके अलावा शिवम दुबे ने 2 ओवर में 32 रन दिए, जबकि हार्दिक पांड्या ने भी 4 ओवर में 45 रन खर्चे। तो वहीं बुमराह ने अपने 4 ओवरों में 15 रन देकर 3 विकेट, जबकि अर्शदीप सिंह ने 28 रन देकर 2 विकेट लिए।
https://smart-cms-bkd-static-media.jnm.digital/jagran-hindi/images/2026/02/22/template/image/Jasprit-Bumrah-1771784769410.jpg
3. वॉशिंगटन सुंदर को ऊपर भेजना
इस मुकाबले में ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर को पांचवें नंबर पर बैटिंग के लिए भेजा गया। उन्होंने 11 गेंदें खेली और 11 ही रन बनाए, जिससे आवश्यक रन रेट बढ़ता चला गया। सुंदर की जगह रिंकू सिंह को भेजा जा सकता था, जो थोड़ा समय लेकर पिच तो अच्छे से समझते और फिर अंत में बड़े शॉट्स भी खेल सकते थे।
4. बल्लोबाजों ने नहीं की पार्टनरशिप
भारतीय बल्लेबाजी इस मुकाबले में बुरी तरह से फ्लॉप रही। भारत के बल्लेबाजों ने कोई बड़ी साझेदारी नहीं की, जिससे मुकाबले में टीम इंडिया की वापसी हो सके। भारत के लिए इस मैच में सबसे बड़ी साझेदारी 35 रनों की रही, जो हार्दिक पांड्या और सूर्यकुमार यादव के बीच हुई। इसी बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि भारत के बल्लेबाजों ने निराशाजनक खेल दिखाया है।
5. बल्लेबाजी का फेल होना
साउथ अफ्रीका के खिलाफ इस मुकाबले में भारत की सलामी जोड़ी एक भी रन नहीं जोड़ सकी। ईशान किशन बिना खाता खोले आउट हो गए। उनके बाद तिलक वर्मा भी एक रन बनाकर पवेलियन लौट गए। टीम इंडिया के लिए सबसे अधिक शिवम दुबे ने 42 रन बनाए। उनके अलावा अन्य कोई भी बल्लेबाज 20 रनों के आंकड़े तक भी नहीं पहुंच सका और भारत की हार का ये सबसे बड़ा कारण रहा।
यह भी पढ़ें- \“हम थोड़ी बेहतर बल्लेबाजी कर सकते थे\“, हार के बाद सूर्यकुमार यादव का फूटा गुस्सा! कप्तान ने बताया कहां हुई चूक
यह भी पढ़ें- साउथ अफ्रीका के खिलाफ हार के बाद सेमीफाइनल में कैसे पहुंच पाएगी टीम इंडिया? भारत के लिए टॉप-4 में पहुंचने का क्या है समीकरण
Pages:
[1]