दिल्ली में चार्जिंग स्कूटी से लगी आग, चार मंजिला शॉपिंग कॉम्प्लेक्स धू-धू कर जला; मौके पर दमकल की 25 गाड़ियां
https://www.jagranimages.com/images/2026/02/23/article/image/seelampur-fire-1771788995136_m.webpपुराना सीलमपुर में दुकान में लगी आग। वीडियो ग्रैब
जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली। पुराना सीलमपुर में एक कपड़े की दुकान में चार्जिंग पर लगी स्कूटी में आग लग गई। देखते ही देखते चार मंजिला शापिंग कांप्लेक्स को आग ने अपने आगोश में ले लिया। आग लगते ही आसपास के मकानों व दुकानों को खाली करवाया गया। आग इतनी विकराल थी कि दमकल की 25 गाड़ियों को लगाया गया। करीब साढ़े चार घंटे में आग पर काबू पाया गया। कृष्णा नगर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। खबर लिखे जाने तक कूलिंग का काम चल रहा था।
लाखों रुपये का सामान जलकर हो गया खाक
पुलिस ने बताया कि रविवार शाम चार बजे सूचना मिली थी कि पुराना सीलमपुर में एक कपड़े की दुकान में आग लगी है। सूचना मिलते ही दमकल व पुलिस की टीमें मौके पर पहुंची। पता चला कि चार सौ गज में बने चार मंजिला शापिंग कांप्लेक्स में भू-तल पर कपड़े की 15 दुकानें बनी हुई हैं। एक दुकान में एक स्कूटी चार्जिंग पर लगी हुई थी।
https://smart-cms-bkd-static-media.jnm.digital/jagran-hindi/images/2026/02/23/template/image/seelampur-fire1-1771789134580.jpg
दमकल की टीम हो गई परेशान
अचानक से धमाके के साथ स्कूटी में आग लगी, जिससे दुकान में आग लग गई। देखते ही देखते आग आसपास की दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटी ऊपरी मंजिल तक जा पहुंची, जिससे वहां भी आग लग गई। वक्त रहते यहां काम करने वाले लोगों ने बाहर भागकर अपनी जान बचाई। कपड़े की वजह से दमकल को आग बुझाने में काफी परेशानी हुई।
रास्ता संकरा और अतिक्रमण से भरा
पुराना सीलमपुर का रास्ता संकरा होने के साथ वहां सड़क पर होने वाले अतिक्रमण से दमकल विभाग को आग बुझाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। आरोप है कि दमकल की पहली गाड़ी को जीटी रोड से पुराना सीलमपुर पहुंचने में करीब 25 मिनट लगे। जिससे कांप्लेक्स में आग बढ़ती चली गई। पुलिस व स्थानीय लोगो ने सड़क से अतिक्रमण को हटाया। जिस जगह आग लगी थी, वहां एकसाथ दमकल की कई गाड़ियां खड़ी नहीं हो सकती थी। एक वाहन का पानी खत्म होने के बाद उसे वापस निकाला गया, जब दूसरी गाड़ी मौके पर आई।
दहशत में रहे स्थानीय लोग, धुएं ने किया परेशान
कांप्लेक्स में कई दुकानें बंद थी और अंदर आग लगी हुई थी। आग की धुआं पूरे क्षेत्र में फेल गया। स्थानीय लोगों में दहशत देखने को मिली। पूरे क्षेत्र में धुआं भर गया। लोगों को सांस लेेने में बहुत दिक्कत हुई। धुएं की वजह से आखों में जलन होने लगी। इससे परेशान होकर आसपास के बहुत से लोग अपने घरों को बंद करके अपने रिश्तेदारों के यहां चले गए।
यह भी पढ़ें- दिल्ली में पुलिस मुठभेड़ के बाद नंदू गिरोह के दो बदमाश गिरफ्तार, जेल में बंद गैंगस्टर के इशारे पर करते थे वसूली
यह भी पढ़ें- दिल्ली में होली से पहले बाजार गुलजार, 80 हजार करोड़ के कारोबार की उम्मीद
यह भी पढ़ें- सराय काले खां से पहली बार यात्रियों को लेकर दौड़ी नमो भारत, 60 मिनट में तय की 82 किमी लंबी दिल्ली-मेरठ की दूरी
यह भी पढ़ें- दिल्ली में 9 मेट्रो स्टेशनों के नाम बदले: क्यों लिया गया फैसला? यात्रा करने से पहले देख लें लिस्ट
यह भी पढ़ें- दिल्ली में फरवरी में भी प्रदूषण ने नहीं छोड़ा पीछा, AQI 229 और तापमान 30 डिग्री के करीब दर्ज
Pages:
[1]