cy520520 Publish time 2 hour(s) ago

प्रतापगढ़ में खेत में काम कर रहे परिवार पर मधुमक्खियों ने बोला हमला, मां-बेटा समेत 6 लोग घायल

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/23/article/image/29_03_2025-bee_attack_23908123_m-1771788253451_m.webp

प्रतीकात्मक तस्वीर



संवाद सूत्र, जागरण प्रतापगढ़। फतनपुर के धनऊपुर गांव में रविवार शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब खेत में काम कर रहे एक ही परिवार के तीन लोगों पर अचानक मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। देखते ही देखते मधुमक्खियों के झुंड ने आसपास मौजूद अन्य लोगों को भी अपना निशाना बना लिया।

घटना में कुल छह लोग घायल हो गए, जिनमें तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। धनऊपुर गांव निवासी अरविंद दूबे, पुत्र आद्या दूबे अपनी मां श्यामा देवी और 12 वर्षीय बेटे अर्जुन दूबे के साथ घर से कुछ दूरी पर स्थित अपने खेत में काम करने गए थे।

इसी दौरान खेत के किनारे लगे पेड़ पर मधुमक्खियों के छत्ते में अचानक हलचल हुई और देखते ही देखते झुंड ने तीनों पर हमला कर दिया। मधुमक्खियों के लगातार डंक मारने से तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर चीख-पुकार मच गई।

स्वजन बचाव के लिए दौड़े गांव के तीन अन्य लोग भी मधुमक्खियों के हमले की चपेट में आ गए। ग्रामीणों ने किसी तरह धुआं कर और कपड़े लहराकर मधुमक्खियों को भगाया। घायलों को तत्काल उपचार के लिए रानीगंज ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया।

यह भी पढ़ें- प्रतापगढ़ में संतोष शुक्ला को \“शेर खान\“ बना 10 साल तक बनाया बंधक, शादी का झांसा देकर कराया मतांतरण
Pages: [1]
View full version: प्रतापगढ़ में खेत में काम कर रहे परिवार पर मधुमक्खियों ने बोला हमला, मां-बेटा समेत 6 लोग घायल