होली पर रेलवे का तोहफा: अमृतसर, कटड़ा और फिरोजपुर से चलेंगी 7 स्पेशल ट्रेनें, नोट कर लें शेड्यूल
https://www.jagranimages.com/images/2026/02/23/article/image/download-1771795944740_m.webpजागरण संवाददाता, अमृतसर। होली के मद्देनजर यात्रियों की सुविधा के लिए उत्तर रेलवे ने सात विशेष रेलगाड़ियां चलाने जा रहा है। इसमें अमृतसर से चार, फिरोजपुर कैंट की एक और श्री वैष्णो देवी कटड़ा से दो विशेष रेलगाड़ियों का संचालन किया जाएगा।
यही नहीं त्योहार के मद्देनजर रेल यात्रियों के सुखद और आरामदायक यात्रा के लिए (04651/04652) अमृतसर-जयनगर क्लोन एक्सप्रेस के फेरों में भी बढ़ोतरी की गई है। फिरोजपुर डिवीजन के डीआरएम संजीव कुमार ने यात्रियों से अपील की है कि वे संयम और धैर्य बनाए रखें।
यात्रियों की सुविधा के लिए गाड़ियों का उचित इंतजाम है। अमृतसर से चलने वाली स्पेशल ट्रेन में अमृतसर-कटिहार स्पेशल 25 फरवरी, एक मार्च व पांच मार्च (3 ट्रिप), अमृतसर-मानसी स्पेशल 24 फरवरी, 28 फरवरी व चार मार्च (तीन ट्रिप) और अमृतसर-कटिहार स्पेशल साप्ताहिक 27 फरवरी से 27 मार्च (5 ट्रिप) चलेगी।
वहीं,फिरोजपुर-दानापुर स्पेशल 26 फरवरी, 2 मार्च, 6 मार्च (तीन ट्रिप), अमृतसर-बढ़नी स्पेशल 5 मार्च, 12 मार्च, 19 मार्च, 26 मार्च (चार ट्रिप), कटड़ा-नई दिल्ली स्पेशल 22 फरवरी से 9 मार्च (रोजाना), कटड़ा-वाराणसी स्पेशल 22 फरवरी, 26 फरवरी, 2 मार्च, 8 मार्च (चार ट्रिप) चलेगी।
होली स्पेशल रेलगाड़ियां व उनका प्रस्थान समय
गाड़ी नंबर
गाड़ी का नाम
प्रस्थान समय
04610
अमृतसर - मानसी
20:10 बजे
04614
अमृतसर - कटिहार
14:15 बजे
05006
अमृतसर - बढ़नी
12:45 बजे
05735
अमृतसर - कटिहार
13:25 बजे
04616
फिरोजपुर - दानापुर
12:00 बजे
04082
श्री वैष्णो देवी कटड़ा - नई दिल्ली
21:20 बजे
04604
श्री वैष्णो देवी कटड़ा - वाराणसी
18:15 बजे
Pages:
[1]