cy520520 Publish time 1 hour(s) ago

जल संरक्षण की दिशा में संत निरंकारी मिशन का अभियान

https://www.jagranimages.com/images/newimg/22022026/22_02_2026-22dur_7_22022026_175_m.webp





जल संरक्षण की दिशा में संत निरंकारी मिशन का अभियान

जागरण संवाददाता, दुर्गापुर : संत निरंकारी मिशन द्वारा प्रोजेक्ट अमृत के अंतर्गत स्वच्छ जल, स्वच्छ मन अभियान के चौथे चरण में दुर्गापुर स्थित मुक्ता पुकुर, सुकांता पल्ली में व्यापक सफाई अभियान चलाया गया। यह कार्यक्रम देशभर में 1500 से अधिक स्थानों पर एक साथ आयोजित किया गया। मिशन ने वर्ष 2023 में भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के सहयोग से ‘प्रोजेक्ट अमृत’ की शुरुआत की थी। यह पहल बाबा हरदेव सिंह जी महाराज की शिक्षाओं से प्रेरित है, जो जल संरक्षण को सेवा और जीवन शैली से जोड़ने का संदेश देती है। अभियान का उद्देश्य नदियों, झीलों, तालाबों और झरनों जैसे प्राकृतिक जल स्रोतों के संरक्षण के प्रति समाज में जागरूकता पैदा करना है। संत निरंकारी मिशन का मानना है कि जल केवल संसाधन नहीं, बल्कि जीवन का आधार और ईश्वर की अमूल्य देन है। इसकी रक्षा करना हर व्यक्ति का नैतिक कर्तव्य है। सद्गुरु माता जी का संदेश है कि धरती को आनेवाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ, सुंदर और संतुलित रूप में सुरक्षित रखा जाए, ताकि उन्हें निर्मल जल और स्वस्थ पर्यावरण मिल सके। कार्यक्रम में दुर्गापुर नगर निगम के उप चेयरपर्सन धर्मेंद्र यादव, मिशन की मुखी संध्या तूफानी साहू, सेवादल संचालक भीम प्रसाद खरवार सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। अंत में तालाब के समीप अल्पाहार की व्यवस्था की गई। यह अभियान जल संरक्षण को जन-जन की जीवनशैली बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
Pages: [1]
View full version: जल संरक्षण की दिशा में संत निरंकारी मिशन का अभियान