Chikheang Publish time 1 hour(s) ago

खेलकूद से शारीरिक एवं मानसिक विकास : कृष्णा

https://www.jagranimages.com/images/newimg/22022026/22_02_2026-220226





खेलकूद से शारीरिक एवं मानसिक विकास : कृष्णा

जागरण संवाददाता, आसनसोल : आसनसोल नगर निगम के वार्ड संख्या 21 अंतर्गत शीतलाग्राम में रविवार को समाजसेवी भाजपा नेता कृष्ण प्रसाद के नेतृत्व में युवकों और किशोरों के लिए खेल सामग्री वितरित की गई। यह पहल स्थानीय स्तर पर युवाओं को खेलकूद के प्रति प्रेरित करने के उद्देश्य से की गई। भाजपा नेता कृष्णा प्रसाद ने बताया कि खेलकूद युवाओं को शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत बनाता है। साथ ही यह अनुशासन, टीम भावना और सकारात्मक जीवनशैली को बढ़ावा देता है। इस तरह की पहल से युवाओं को गलत रास्तों से दूर रखने में भी मदद मिलती है। स्थानीय लोगों ने इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन समाज के लिए बेहद जरूरी हैं। इससे बच्चों और युवाओं को अपनी प्रतिभा निखारने का अवसर मिलता है। उन्होंने आश्वासन दिया कि भविष्य में भी इस प्रकार के कार्यक्रम जारी रहेंगे, ताकि क्षेत्र के अधिक से अधिक युवा खेलकूद से जुड़ सकें और स्वस्थ जीवन की ओर अग्रसर हो सकें। वर्तमान डिजिटल युग में जिस तरह से बच्चे खेलकूद के मैदान से दूर हो रहे है वह काफी चिंताजनक है उन्हें मैदान की ओर वापस लाने की जरूरत है।
Pages: [1]
View full version: खेलकूद से शारीरिक एवं मानसिक विकास : कृष्णा