कोलकाता: Z श्रेणी की सुरक्षा के बावजूद TMC विधायक की कार पर फेंका बम, तीन गिरफ्तार
https://www.jagranimages.com/images/2026/02/23/article/image/tmc-mla-(1)-1771803835869_m.webpतृणमूल कांग्रेस के विधायक शौकत मोल्ला (फाइल फोटो- ANI)
जागरण संवाददाता, कोलकाता। बंगाल में दक्षिण 24 परगना के भांगड़ में शनिवार रात सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के विधायक शौकत मोल्ला की कार पर बम फेंका गया। तृणमूल विधायक ने आरोप लगाया कि इंडियन सेकुलर फ्रंट (आइएसएफ) कार्यकर्ताओं ने उन पर बम से हमला किया।
शौकत मोल्ला ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने घटनास्थल से दो बम बरामद किए हैं। इस घटना में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
जिले के कैनिंग ईस्ट से तृणमूल विधायक शौकत मोल्ला ने बताया कि पार्टी नेता खैरुल इस्लाम और अन्य कार्यकर्ताओं की शनिवार शाम को पिटाई की गई थी। वह घटना की शिकायत दर्ज कराने पोलारहाट थाने गए थे। लौटते समय उनकी कार पर बम फेंका गया। बम उनके पीछे खड़ी
कार पर लगा, जिससे वह क्षतिग्रस्त हो गई। उनको कोई चोट नहीं आई। जेड श्रेणी की सुरक्षा के बावजूद इस तरह के हमले से विधायक हैरान हैं।
आईएसएफ विधायक पर लगा आरोप
उन्होंने इस हमले के लिए आईएसएफ द्वारा संरक्षित बदमाशों को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने आरोप लगाया कि भांगड़ के आईएसएफ विधायक नौशाद सिद्दीकी ने यह हमला करवाया है। वहीं, नौशाद सिद्दीकी ने कहा है कि इस घटना से उनकी पार्टी का कोई लेना-देना नहीं है।
Pages:
[1]