खुशियों के आंगन में पसरा मातम: लखीमपुर में बेटी की शादी के दिन पिता को रोडवेज बस ने कुचला, मचा कोहराम
https://www.jagranimages.com/images/2026/02/23/article/image/lakhimpur-news-(9)-1771801064518_m.webpमृतक राम बहादुर का फाइल फोटो और घर के बाहर मौजूद परिवारजन
संवाद सूत्र, जागरण लखीमपुर। शनिवार का दिन शहर के मोहल्ला कुम्हारन टोला निवासी 60 वर्षीय राम बहादुर राठौर के लिए खुशी लेकर आया था, क्योंकि उसकी चार पुत्रियां में सबसे बड़ी पुत्री प्रीती का विवाह शनिवार को था। राम बहादुर को क्या पता था कि शनिवार का दिन ही उनके लिए काल बन जाएगा और खुशियां मातम में बदल जाएगी।
राम बहादुर के पुत्र बलराम राठौर ने बताया कि उसकी बहन प्रीति का विवाह पिपरिया से तय था , जो शनिवार को मोहम्मदी मार्ग स्थित कंजा देवस्थान पर हो रहा था, इसी दौरान शनिवार की देर शाम उसके पिता राम बहादुर मोहम्मदी मार्ग को पार करके लघुशंका के लिए गए हुए थे।
तभी मोहम्मदी की तरफ से आ रही दिल्ली रुपईडीहा रोडवेज बस ने उनके पिता राम बहादुर को टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए नए बाईपास स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां हालत में सुधार न होने के कारण जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
जहां राम बहादुर की इलाज के दौरान मौत हो गई। जिससे जिस घर में खुशियां मनाई जा रही थी वही मातम पसर गया। मृतक के परिवारजनों ने बताया कि पुत्री का विवाह शनिवार की दिन में होने के कारण हादसे के बाद एक तरफ जहां पिता जीवन और मौत से लड़ रहे थे वहीं दूसरी तरफ पुत्री की विदाई की जा रही थी।
राम बहादुर मिल मार्ग पर शराब की दुकान के पास कैंटीन चलाने का काम करते थे। इनके चार पुत्र राम सिंह, श्याम सिंह, बलराम और कमल और चार पुत्रिया प्रीति, रीति, कंचन और कोमल है। चारों पुत्रों का विवाह हो चुका है, पुत्रियों में सबसे बड़ी पुत्री प्रीती का विवाह शनिवार को हुआ है, शेष पुत्रियां अविवाहित हैं।
यह भी पढ़ें- लखीमपुर खीरी में गाली-गलौज का विरोध करने पर मां के सामने दबंगों ने की बेटे की हत्या, इलाके में फैली सनसनी
Pages:
[1]