cy520520 Publish time 2 hour(s) ago

Dhanbad Nagar Nigam Chunav Voting LIVE: मेयर और 55 वार्ड पार्षद चुनने के लिए मतदान शुरू

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/23/article/image/Dhanbad-Nagar-Nigam-Voting--1771810129373_m.webp

धनबाद के जोगता प्राथमिक विद्यालय के बूथ संख्या 7/8 पर मतदाताओं की लगी कतार। (फोटो जागरण)



जागरण टीम, धनबाद। Jharkhand Nikay Chunav Voting Live:झारखंड नगर निकाय चुनाव-2026 के तहत धनबाद नगर निगम का भी चुनाव हो रहा है। एक मेयर और 55 वार्ड पार्षद का चुनाव 8 लाख, 99 हजार 841 मतदाता करेंगे। मतदान आज सोमवार सुबह सात बजे शुरू हुआ। मतदान शुरू होने से पहले ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की कतार लग गई थी।
चुनाव में व्यवधान उत्पन्न करने वालों पर होगी एफआइआर

वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने कहा कि यदि कोई भी व्यक्ति चुनाव में बाधा डालने, मतदाताओं को डराने-धमकाने या किसी विशेष के पक्ष में वोट डालने का दबाव बनाएगा या धमकाएगा तो वैसे तत्व को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। उसके विरुद्ध कठोर से कठोर कार्रवाई की जाएगी।
Pages: [1]
View full version: Dhanbad Nagar Nigam Chunav Voting LIVE: मेयर और 55 वार्ड पार्षद चुनने के लिए मतदान शुरू