cy520520 Publish time 1 hour(s) ago

सोनीपत में नकली घी कांड में पुलिस की फजीहत, रिश्वत लेकर नाम हटाने वाला ASI गिरफ्तार; कई अफसर रडार पर

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/23/article/image/sonipat-arrest-1771812040433_m.webp

आरोपित को नकली देसी घी के साथ पकड़ने के दौरान बांए से पहले केस के जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर गुलशन। जागरण अर्काइव



नंदकिशोर भारद्वाज, सोनीपत। जींद से लाए गए 450 लीटर वीटा मार्का के नकली देसी घी पकड़ने और सही जांच न करने का मामला पुलिस के लिए जी का जंजाल बनता जा रहा है।

पुलिस ने शुक्रवार को सिटी थाने में तैनात केस के जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर गुलशन को गिरफ्तार कर लिया है। एसआइ पर आरोप है कि उसने केस की सही तरीके से जांच नहीं की और आरोपितों से साठगांठ कर उनका नाम केस से निकाल दिया था। उसने एक लाख रुपये रिश्वत ली थी।

इस मामले में सिटी थाने के तत्कालीन एसएचओ अरुण व एएसआइ संदीप को निलंबित कर हवलदार व सिपाही पर केस दर्ज किया था। एएसआइ संदीप के बाद केस में दूसरी बड़ी गिरफ्तारी हुई है।

तत्कालीन थाना प्रभारी, हवलदार व सिपाही अभी फरार हैं, तीनों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। सभी आरोपित पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों ने मोटी रिश्वत ली थी।
कुछ नहीं बोल रहे अधिकारी

मामले की जांच एसआइटी कर रही है। वहीं पुलिस का कोई भी अधिकारी इस मामले में कुछ भी नहीं बोल रहा है। पुलिस मामले को पहले दिन से ही छिपा रही है। पुलिस के आला अधिकारी ने एसआइ की गिरफ्तारी की पुष्टि की है।

10 दिसंबर, 2025 को शहर थाना गोहाना की पुलिस ने खंदराई मोड़ के निकट से जींद में गुरुद्वारा कालोनी के सुनील कुमार को नकली देसी घी के साथ गिरफ्तार किया था। वह अर्टिगा गाड़ी में जींद से घी लेकर आया था।

यह भी पढ़ें- \“पुलिस वाले मुझे जान से मार देंगे\“; ASI पर रिश्वत का केस दर्ज कराने वाले को डर, बोले-गवाही से रोका जा रहा

पुलिस ने जींद स्थित वीटा मिल्क प्लांट में गुणवत्ता नियंत्रक सहायक प्रबंधक बादल को मौके पर बुलाकर कार्रवाई की थी। गाड़ी से वीटा मार्का का 450 लीटर देसी घी बरामद किया था। घी को पैकेेटों में भरकर वीटा का मार्का लगाया गया था, जो जांच में निकली मिला था।

बाद में पुलिस ने फैक्ट्री मालिक जींद में राजेंद्र नगर के नंदकिशोर को गिरफ्तार किया। इसी मामले में जांच अधिकारी गोहाना सिटी थाने के सब इंस्पेक्टर गुलशन की शिकायत पर केस दर्ज किया गया था।

एएसआइ संदीप कुमार को केस में गवाह बनाया गया था। बाद में अधिकारियों को शिकायत मिली था कि जांच अधिकारी गुलशन सही तरीके से जांच नहीं कर रहा। आइओ गुलशन, शहर थाना के एचएचओ अरुण और एएसआइ संदीप निष्पक्ष एवं उचित कार्रवाई नहीं कर रहे हैं।
मोटी रिश्वत लेने के आरोप

नकली घी बनाने और सप्लाई करने में आगे जिन लोगों की संदिग्ध भूमिका थी उनसे साठगांठ कर आरोपितों के नाम केस से हटा दिए। मामले में मोटी रिश्वत लेने के भी आरोप लगे थे। पहले एचएचओ व एएसआइ को लाइन हाजिर कर दिया था, बाद में दोनों को निलंबित किया गया था।

यह भी पढ़ें- UP में Railway में रिश्वत लेकर नौकरी दिलाने का खेल बेनकाब, CBI ने उरई और महोबा से 3 अफसरों को दबोचा, सस्पेंड

इसके बाद एचएचओ, एएसआइ संदीप, हवलदार बसाऊ व सिपाही दुष्यंत के खिलाफ केस दर्ज किया था। मामले की जांच के लिए डीसीपी प्रबिना पी की अध्यक्षता में एसआइटी गठित की गई थी।

पिछले दिनोंं एएसआइ संदीप को गिरफ्तार किया जा चुका है। अब केस के आइओ रोहतक के गांव निगाना के एसआइ गुलशन को शुक्रवार को गिरफ्तार कर एक दिन के रिमांड पर लिया गया।

रिमांड समाप्त होने पर रविवापर को उसे दोबारा कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। वहीं एएसआइ संदीप को जेल भेज दिया गया है।
संदीप ने ली थी तीन लाख की रिश्वत

पुलिस सूत्रोंं का कहना है कि केस में एसएसआइ संदीप कुमार ने तीन लाख रुपये रिश्वत ली थी। गिरफ्तारी के बाद डेढ़ लाख रुपये की राशि उससे बरामद की गई थी। वहीं केस के जांच अधिकारी गुलशन ने एक लाख रुपये की रिश्वत ली थी। शुक्रवार को गिरफ्तारी से पहले ही रिश्वत की राशि को खर्च कर चुका था।
पुलिस छिपा रही मामला

पिछले साल दिसंबर में मामला सामने आने के बाद से पुलिस अधिकारियों की लापरवाही व मिलीभगत देखने को मिल रही है। केस दर्ज होने के बाद सही व निष्पक्ष जांच न होना, आरोपितों को केस से निकालना और रिश्वत लेने के गंभीर आरोप लगने से पुलिस की लगातार बदनामी हो रही है।

इसके बाद से पुलिस के अधिकारी मामले को छिपाने में लगे हुए हैं। पुलिस सूत्रों का कहना है कि पुलिस की बदनामी के चलते सभी अधिकारियों को किसी को कुछ भी न बताने के निर्देश दिए गए हैं। इस कारण आरोपित पुलिस अधिकारियों के साथ भाईचारे का व्यवहार किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें- Railway भर्ती में Orai में रिश्वत का खेल: CBI कार्रवाई के बाद विभागों में दहशत, फोन पर बात करने से भी कतरा रहे कर्मचारी
Pages: [1]
View full version: सोनीपत में नकली घी कांड में पुलिस की फजीहत, रिश्वत लेकर नाम हटाने वाला ASI गिरफ्तार; कई अफसर रडार पर