LHC0088 Publish time 2026-2-23 07:56:23

क्वारब में ठेकेदार की लापरवाही से यात्रियों की जान जोखिम में, NH खंड ने जारी किया नोटिस

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/23/article/image/alomo-1771813934691_m.webp

अल्मोड़ा-हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग पर चल रहा काम। जागरण



जागरण संवाददाता, अल्मोड़ा। अल्मोड़ा-हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-109) पर क्वारब क्षेत्र में चल रहा सड़क चौड़ीकरण कार्य यात्रियों के लिए खतरे का कारण बनता जा रहा है। पहाड़ियों के ऊपरी हिस्से से मलबा हटाने और कटिंग का कार्य चौधरी कंस्ट्रक्शन कंपनी द्वारा किया जा रहा है, लेकिन नियमों की अनदेखी करते हुए कंपनी दिन के समय ही कार्य करा रही है।

नियमों के अनुसार, इस प्रकार का जोखिम भरा कार्य रात के समय किया जाना चाहिए, ताकि दिन में यातायात प्रभावित न हो और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। दिन के समय भारी वाहनों और यात्रियों की आवाजाही के बीच पहाड़ी से बोल्डर और मलबा गिरने की घटनाएं सामने आ रही हैं, जिससे किसी बड़े हादसे की आशंका बनी हुई है।

कार्य के दौरान कई बार मार्ग को दिन में ही बंद करना पड़ रहा है, जिससे घंटों लंबा जाम लग रहा है और यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों और वाहन चालकों में ठेकेदार की लापरवाही को लेकर नाराजगी है।

यह भी पढ़ें- देवभूमि के मूल स्वरूप से छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं, \“ऑपरेशन कालनेमी\“ से होगा सनातन विरोधियों का हिसाब: CM धामी

बताया जा रहा है कि संबंधित विभागीय अधिकारी इस गंभीर स्थिति पर पर्याप्त निगरानी नहीं कर रहे हैं, जिससे ठेकेदार मनमानी ढंग से कार्य कर रहा है। हालांकि, नियमों के उल्लंघन पर एनएच खंड रानीखेत द्वारा ठेकेदार को नोटिस जारी किया गया है।

यदि समय रहते सख्त कार्रवाई नहीं की गई तो क्वारब क्षेत्र में बड़ा हादसा होने से इनकार नहीं किया जा सकता। यात्रियों ने विभाग से सुरक्षा मानकों के तहत कार्य कराने की मांग की।


ठेकेदार को नोटिस जारी कर दिया गया है। इस प्रकार के लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
-

-अशोक चौधरी, अधिशासी अभियंता एनएचखंड रानीखेत
Pages: [1]
View full version: क्वारब में ठेकेदार की लापरवाही से यात्रियों की जान जोखिम में, NH खंड ने जारी किया नोटिस