LHC0088 Publish time 2026-2-23 08:26:13

गाजियाबाद में महिला ने पति पर लगाया मारपीट और तीन तलाक का आरोप, जेठ-भतीजे पर दुष्कर्म के प्रयास का भी केस दर्ज

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/23/article/image/TALAQ-1771815545796_m.webp

गाजियाबाद में पति ने महिला को दिया तीन तलाक। (सौ- इंटरनेट मीडिया)



जागरण संवाददाता, साहिबाबाद (गाजियाबाद)। साहिबाबा की कालोनी में रहने वाली महिला ने पति पर पिटाई करने और तीन तलाक देने का आरोप लगाया है।

महिला का आरोप है कि जेठ और उसके बेटे ने उनके साथ मारपीट की और दुष्कर्म का प्रयास किया। उन्होंने पति, जेठ और भतीजे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

महिला ने बताया कि उनका पति इंदिरापुरम थाना क्षेत्र की कालोनी में सिलाई की दुकान चलाता है। वह कई-कई हफ्तों में घर आता है। वह खुद भी सिलाई का काम कर परिवार का पालती है। आरोप है कि दिसंबर माह में उनका पति घर पर नहीं था।

जेठ और उनका भतीजा घर में घुसकर आए। दोनों ने उनके साथ मारपीट करते हुए दुष्कर्म का प्रयास किया। इस मामले में उन्होंने पुलिस से शिकायत की लेकिन मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई।
पति पर लगाया अवैध संबंध का आरोप

महिला का आरोप है कि उनके पति का कालोनी में रहने वाली अन्य महिला से अवैध संबंध हैं। सात फरवरी को उसका पति घर आया। अन्य महिला के उकसाने पर उसने उनके बालों पकड़कर खींचे।

पिटाई करने के बाद वह तीन तलाक बोलकर चला गया। पिटाई से वह बेहोश हो गईं। होश आने पर उन्होंने पुलिस से शिकायत की। एसीपी साहिबाबाद श्वेता यादव ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- सऊदी अरब जाने से मना करने पर दिया तीन तलाक, पत्नी का आरोप- हलाला के नाम पर देवर से कराया निकाह
Pages: [1]
View full version: गाजियाबाद में महिला ने पति पर लगाया मारपीट और तीन तलाक का आरोप, जेठ-भतीजे पर दुष्कर्म के प्रयास का भी केस दर्ज