cy520520 Publish time 2 hour(s) ago

कोडरमा नगर निकाय चुनाव LIVE: मतदाताओं में दिखा भारी उत्साह, शांतिपूर्ण मतदान जारी

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/23/article/image/Jharkhand-Nikay-Chunav-2026-Voting-(2)-1771816536507_m.webp

वोट डालने पहुंची मुस्लिम महिलाएं। फोटो जागरण



संवाद सहयोगी, कोडरमा। नगर की सरकार के गठन की कवायद बुधवार को शुरू हो गई। जिले के 114 मतदान केंद्रों पर सुबह सात बजे से ही मतदान की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई, जो शाम पांच बजे तक जारी रहेगी।

सुबह से ही शहरी मतदाता अपने-अपने मतदान केंद्रों पर पहुंचने लगे और कतारबद्ध होकर अपनी बारी का इंतजार करते हुए मताधिकार का प्रयोग किया। आज जिले के तीनों निकाय झुमरीतिलैया नगर परिषद, कोडरमा नगर पंचायत और डोमचांच नगर पंचायत के लिए मतदान हो रहा है।

अध्यक्ष पद के लिए कुल 36 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं, जबकि 57 वार्डों में 263 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। चुनाव को लेकर मतदाताओं में खासा उत्साह देखा गया।

https://smart-cms-bkd-static-media.jnm.digital/jagran-hindi/images/2026/02/23/template/image/WhatsApp-Image-2026-02-23-at-8.42.53-AM-1771816665251.jpeg

झुमरी तिलैया नगर परिषद क्षेत्र के श्रम कल्याण परिसर स्थित वार्ड नंबर सात के तीन मतदान केंद्रों पर मतदान शुरू होने से पहले ही मतदाताओं की लंबी कतार लग गई थी।

युवा, बुजुर्ग और महिलाएं सभी वर्ग के मतदाता लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भागीदारी निभाने पहुंचे। मतदान के बाद लोगों ने उंगली पर लगे अमिट स्याही का निशान दिखाकर लोकतंत्र के प्रति अपनी आस्था जताई।

महिलाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। रमजान का पाक महीना होने के बावजूद वे घर के कामकाज को पीछे छोड़कर सबसे पहले मतदान केंद्र पहुंचीं।

https://smart-cms-bkd-static-media.jnm.digital/jagran-hindi/images/2026/02/23/template/image/WhatsApp-Image-2026-02-23-at-8.42.54-AM-1771816691906.jpeg

महिलाओं ने कहा कि वे ऐसे प्रतिनिधि का चयन करना चाहती हैं, जो शहर के विकास को प्राथमिकता दे और बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ बनाए।

शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान के लिए प्रशासन की ओर से पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। सुरक्षा बलों की तैनाती के बीच मतदान प्रक्रिया सुचारु रूप से जारी है।

यह भी पढ़ें- Nagar Nigam Voting Live: झारखंड में नगर सरकार के लिए वोटिंग शुरू, पोलिंग बूथ के बाहर मतदाताओं की लंबी कतार

यह भी पढ़ें- पप्पू यादव और निशिकांत दुबे के बीच जुबानी जंग: अदाणी की देवघर यात्रा से BJP जॉइनिंग की अफवाहों तक वार-पलटवार
Pages: [1]
View full version: कोडरमा नगर निकाय चुनाव LIVE: मतदाताओं में दिखा भारी उत्साह, शांतिपूर्ण मतदान जारी