deltin33 Publish time 2 hour(s) ago

बैंक खाते में पैसे होने के बावजूद नहीं हो रही पेमेंट, कहीं इसकी वजह Threshold Limit तो नहीं; कैसे करें इसे ठीक?

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/23/article/image/upi-plan-image-1771817313514_m.webp



आज हम हर छोटी-बड़ी पेमेंट के लिए यूपीआई का उपयोग करते हैं। यूपीआई के जरिए हजारों की पेमेंट चंद मिनटों में ही हो जाती है। लेकिन कभी-कभी खाते में पैसे होते हुए भी यूपीआई पेमेंट नहीं हो पाती। आपको ये समझ नहीं आता कि आखिर समस्या कहां आई है।

आप किसी भी यूपीआई ऐप से पेमेंट नहीं कर पाते। इसकी वजह थ्रेसहोल्ड लिमिट पूरी होना हो सकती है। अगर आपका खाता पीएनबी (पंजाब नेशनल बैंक) का है, तो इसकी वजह थ्रेसहोल्ड लिमिट ही होगी। अगर आपको फिर भी समस्या कुछ और लग रही है तो आप एक बार अपने बैंक के कस्टमर केयर पर कॉल करके पता कर सकते हैं।

अगर ये समस्या थ्रेसहोल्ड लिमिट है, तो आइए जानते हैं कि आप इसे कैसे ठीक कर सकते हैं।
कितनी लिमिट होती है?

थ्रेसहोल्ड लिमिट अलग-अलग बैंक खाते में अलग-अलग हो सकती है। जैसे अगर आपकी कंपनी से अकाउंट बना हो तो ये स्कूल में बने अकाउंट से अलग हो सकता है। अगर आप एक साल में थ्रेसहोल्ड लिमिट पूरी कर देते हैं तो उस स्थिति में आप यूपीआई पेमेंट नहीं कर सकते।

पीएनबी खाते में तो आपथ्रेसहोल्ड लिमिट पूरी होने पर भी शुरुआत के तीन दिन 5000-5000 रुपये निकाल सकते हैं। तीन दिन बाद आप ये भी नहीं कर पाएंगे।
कैसे करें इसे ठीक?

[*]अगर बैंक सरकारी है, तो आपका ये काम बैंक जाकर ही पूरा हो सकता है।
[*]बैंक में जाकर आपको थ्रेसहोल्ड लिमिट बढ़ाने का फॉर्म लेना होगा।
[*]फॉर्म के साथ आपको पैन और आधार भी सबमिट करना होगा।
[*]इसके साथ ही बैंक डिटेल्स भरने के लिए पासबुक लेकर जरूर जाए।

कब तक कर पाएंगे पेमेंट?

थ्रेसहोल्ड लिमिट बढ़ाने के लिए फॉर्म सबमिट करने के बाद आपको एक या दो दिन का इंतजार करना है। अगर बीच में शानिवार और रविवार आता है, तो मंगलवार तक इंतजार करें।
Pages: [1]
View full version: बैंक खाते में पैसे होने के बावजूद नहीं हो रही पेमेंट, कहीं इसकी वजह Threshold Limit तो नहीं; कैसे करें इसे ठीक?