cy520520 Publish time 2026-2-23 10:26:21

Parenting Tips: बच्चों को सोशल मीडिया की लत से कैसे बचाएं? श्रम मंत्री की अहम सलाह

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/23/article/image/socal-media-1771822672898_m.webp

बच्चों को सोशल मीडिया की लत से बचाएं



जागरण संवाददाता, आरा। बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए अभिभावकों की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण होती है। इसी संदर्भ में संजय सिंह टाइगर ने अभिभावकों को खास संदेश दिया। वे एमडीजे पब्लिक स्कूल के 17वें और एमडीजे गर्ल्स पब्लिक स्कूल के प्रथम वार्षिकोत्सव समारोह में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि बच्चों को जितना संभव हो, सोशल मीडिया से दूर रखना चाहिए।
सोशल मीडिया की बढ़ती लत बनी चिंता

मंत्री ने कहा कि आज के दौर में मोबाइल और सोशल मीडिया बच्चों के समय और ध्यान को सबसे ज्यादा प्रभावित कर रहे हैं। कम उम्र में अत्यधिक स्क्रीन टाइम से पढ़ाई और व्यवहार पर नकारात्मक असर पड़ता है।

उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे बच्चों के साथ ज्यादा समय बिताएं। परिवार का संवाद और मार्गदर्शन ही बच्चों को सही दिशा देता है।
बच्चों को सोशल मीडिया से दूर रखने के उपाय

उन्होंने सुझाव दिया कि घर में मोबाइल उपयोग के लिए निश्चित समय तय करें। बच्चों को खेलकूद, किताब पढ़ने और रचनात्मक गतिविधियों में व्यस्त रखें।

ऑनलाइन की बजाय ऑफलाइन दोस्ती और संवाद को बढ़ावा दें। अभिभावक स्वयं भी सोशल मीडिया के उपयोग में संतुलन रखें, ताकि बच्चे उनसे सीख सकें।
संस्कार और अनुशासन से बनता है मजबूत भविष्य

मंत्री ने कहा कि बच्चों को अच्छे संस्कार और अनुशासन देना सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। सोशल मीडिया की आभासी दुनिया से ज्यादा जरूरी है वास्तविक जीवन के अनुभव।

माता-पिता यदि सजग रहें तो बच्चे गलत दिशा में नहीं भटकेंगे। उन्होंने कहा कि बच्चों का भविष्य सुरक्षित रखना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां

समारोह का उद्घाटन दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर निदेशक डॉ. नंद कुमार सिंह, कर्नल राणा प्रताप सिंह, प्रो. अवध बिहारी सिंह चारिणी और अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को मुख्य अतिथि ने पुरस्कृत कर सम्मानित किया।
Pages: [1]
View full version: Parenting Tips: बच्चों को सोशल मीडिया की लत से कैसे बचाएं? श्रम मंत्री की अहम सलाह