UP Board Exam 2026: यूपी बोर्ड अंग्रेजी गणित एवं जीव विज्ञान के पेपर आज, Exam Analysis यहां कर पाएंगे चेक
https://www.jagranimages.com/images/2026/02/23/article/image/UP-Board-Exam-2026-1771825295342_m.webpUP Board Exam 2026
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। यूपी बोर्ड हाई स्कूल एवं इंटर की परीक्षाएं जारी हैं। आज माध्यमिक शिक्षा परिषद् उत्तर प्रदेश द्वारा 10th क्लास का हिंदी का पेपर वहीं 12th क्लास के लिए जीव विज्ञान एवं गणित विषय का पेपर आयोजित करवाया जायेगा। 10वीं अंग्रेजी का पेपर पहली शिफ्ट सुबह 8:30 से लेकर 11:45 तक संपन्न होगा वहीं 12वीं कक्षा के गणित एवं जीव विज्ञान विषय का पेपर दूसरी शिफ्ट अपरान्ह 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक आयोजित करवाया जायेगा।
10th 12th पेपर एग्जाम एनालिसिस
बोर्ड की ओर से अंग्रेजी के पेपर का आयोजन करवाया जा रहा है। पेपर संपन्न होने के बाद आप छात्र की प्रतिक्रिया एवं पेपर के स्तर सहित अन्य डिटेल चेक कर सकेंगे इसी प्रकार दूसरी शिफ्ट में इंटरमीडिएट बायोलॉजी एवं मैथमेटिक्स पेपर संपन्न होने बाद भी आप पेपर के बारे में पूरी जानकारी हासिल कर सकेंगे।
क्लास 10th अंग्रेजी का पैटर्न
[*]छात्र परीक्षा होने के बाद एग्जाम पैटर्न को ध्यान में रखकर अपने प्रदर्शन का अनुमान लगा सकते हैं।
[*]अंग्रेजी पेपर कुल 70 नंबर के लिए होता है।
[*]प्रश्न पत्र के अंतर्गत खंड A में 20 सवाल बहुविकल्पीय प्रकार के होते हैं, प्रत्येक सही उत्तर के लिए 1 अंक निर्धारित है।
[*]खंड B 50 अंकों के लिए होता है जिसमें प्रश्न क्रमशः 2, 3 एवं 4 अंकों के लिए होते हैं।
क्लास 12th पेपर पैटर्न
12th क्लास में गणित का प्रश्नपत्र 100 अंकों के लिए वहीं जीव विज्ञान का पेपर 70 नंबर का होता है। दोनों ही प्रश्नों में 9 सवाल होते हैं। प्रश्न पत्र में सवाल बहुविकल्पीय, अति लघु उत्तरीय, लघु उत्तरीय एवं दीर्घ उत्तरीय पूछे जाते हैं। प्रश्न पत्र हल करने के लिए 3 घंटे 15 मिनट का समय मिलता है। शुरुआत के 15 मिनट प्रश्न पत्र पढ़ने के लिए होते हैं।
https://smart-cms-bkd-static-media.jnm.digital/jagran-hindi/images/2026/02/23/template/image/UP-Board-Exam-1771825408811.jpg
12 मार्च तक आयोजित होंगी परीक्षा
यूपी बोर्ड की ओर से हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट दोनों ही कक्षाओं की बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन 18 फरवरी से लेकर 12 मार्च 2026 तक करवाया जायेगा। दोनों ही कक्षाओं के लिए 5230297 छात्र-छात्राओं ने रजिस्ट्रेशन करवाया है। इसमें से हाई स्कूल में 2750945 स्टूडेंट्स पंजीकृत हैं जिसमें से 1438683 बालक एवं 1312263 बालिकाएं रजिस्टर्ड हैं।
यह भी पढ़ें- UP Board Exam Guidelines 2026: यूपी बोर्ड 10th 12th बोर्ड परीक्षाएं स्टार्ट, एग्जाम गाइडलाइंस व सब्जेक्ट वाइज टाइम टेबल यहां करें चेक
Pages:
[1]