cy520520 Publish time 1 hour(s) ago

Delhi School Bomb Threat: दिल्ली के दो बड़े स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, साइबर सेल जांच में जुटी

Delhi School Bomb Threat: सोमवार को दिल्ली के दो स्कूलों, धौला कुआं स्थित आर्मी पब्लिक स्कूल और लोधी रोड स्थित एयर फोर्स बाल भारती स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी भरे ईमेल मिले हैं। जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियों ने परिसर में तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। दिल्ली अग्निशमन सेवा (DFS) के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।



आर्मी पब्लिक स्कूल को मिली धमकी के संबंध में एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने समाचार एजेंसी PTI को बताया, “हम ईमेल के स्रोत की जांच कर रहे हैं। अभी तक कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है। एहतियात के तौर पर स्कूल परिसर में गहन तलाशी अभियान चल रहा है, जिसे खाली करा लिया गया है।“



बता दें कि सुबह स्कूल प्रशासन को एक ईमेल मिला, जिसमें लिखा था कि स्कूल परिसर में बम लगाया गया है। इसके बाद प्रशासन ने तुरंत अधिकारियों को इसकी जानकारी दी।




संबंधित खबरें
AI समिट प्रदर्शन मामले में 5वीं गिरफ्तारी, ग्वालियर से यूथ कांग्रेस कार्यकर्ता जितेंद्र यादव गिरफ्तार अपडेटेड Feb 23, 2026 पर 11:29 AM
RK Misra: शब्दों के जादूगर थे मिश्रा जी, अपने को \“वर्डस्मिथ\“ कहना पसंद था! अपडेटेड Feb 23, 2026 पर 11:25 AM
Delhi Racial Abuse: ‘धंधेवाली और मोमो’, दिल्ली के कपल ने अरुणाचल प्रदेश की 3 लड़कियों पर की नस्लीय टिप्पणी अपडेटेड Feb 23, 2026 पर 9:53 AM

पुलिस अधिकारी ने दी जानकारी



अधिकारी ने बताया कि ईमेल के स्रोत का पता लगाने और भेजने वाले की पहचान करने के लिए साइबर सेल को लगाया गया है। दिल्ली पुलिस, बम निरोधक दस्ता, खोजी दल और अग्निशमन विभाग की टीमें मौके पर मौजूद हैं।



हाल ही में, राष्ट्रीय राजधानी और उत्तर प्रदेश के नोएडा शहर में स्कूलों को भेजे गए बम की धमकियों में तेजी से वृद्धि हुई है। देशभर की अदालतों को भी इसी तरह की धमकियां मिल रही हैं।



गौरतलब है कि ये सभी धमकियां झूठी निकलीं, फिर भी इनसे छात्रों और अभिभावकों में दहशत फैल गई।



इससे पहले भी मिली थी धमकी



पिछले गुरुवार को, दिल्ली के कम से कम तीन स्कूलों को बम की धमकी वाले ईमेल मिले, जिसके चलते तीनों परिसरों में कई एजेंसियों द्वारा स्कूलों को खाली कराया गया और जांच की गई। धमकियां सुबह-सुबह मिलीं और बाद में झूठी साबित हुईं।



ये ईमेल द्वारका स्थित CRPF पब्लिक स्कूल, सेंट थॉमस स्कूल और पश्चिम एन्क्लेव स्थित DAV सेंटेनरी पब्लिक स्कूल को भेजे गए थे।



यह भी पढ़ें: Delhi Racial Abuse: ‘धंधेवाली और मोमो’, दिल्ली के कपल ने अरुणाचल प्रदेश की 3 लड़कियों पर की नस्लीय टिप्पणी
Pages: [1]
View full version: Delhi School Bomb Threat: दिल्ली के दो बड़े स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, साइबर सेल जांच में जुटी