Chikheang Publish time 2026-2-23 11:26:54

पलवल में दिल्ली-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर बेकाबू ट्रक ने बाइक सवार परिवार को रौंदा, गंभीर रूप से 4 घायल

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/23/article/image/Accident-1771778629140-1771826870059-1771826913027_m.webp

दिल्ली-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुआ हादसा। फोटो: सांकेतिक



जागरण संवाददाता, पलवल। दिल्ली-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग 19 पर स्थित मितरोल गांव स्थित फ्लाईओवर के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। एक तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने बाइक पर जा रहे एक ही परिवार के चार सदस्यों को जोरदार टक्कर मार दी।

इस हादसे में पति-पत्नी और उनके दो मासूम बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। ट्रक चालक मौके से वाहन सहित फरार होने में कामयाब रहा। मुंडकटी थाना पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मामले में औरंगाबाद गांव के रहने वाले अमित ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 18 फरवरी को सुबह वह अपनी पत्नी डोली और दो बच्चों लवयांस और तानिश के साथ बाइक पर सवार होकर फरीदाबाद जा रहे थे। जैसे ही वे फ्लाई ओवर के पास पहुंचे, एक एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को पीछे से टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भयानक थी कि अमित लहुलुहान हो गए, उनकी पत्नी के सिर में गंभीर चोट आई और बच्चों के पैर टूट गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत एम्बुलेंस बुलाकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

पीड़ित अमित के अनुसार, पूरी घटना पास ही स्थित स्वर्ण कंपनी के प्लांट के गेट पर लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकाॅर्ड हुई है, जिससे ट्रक की पहचान आसानी से हो सकती है। हादसे के बाद घायलों का इलाज पलवल के विभिन्न निजी अस्पतालों में चल रहा है।

यह भी पढ़ें- पलवल में शादी समारोह के दौरान दो साल की मासूम से दरिंदगी की कोशिश, आरोपी गिरफ्तार
Pages: [1]
View full version: पलवल में दिल्ली-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर बेकाबू ट्रक ने बाइक सवार परिवार को रौंदा, गंभीर रूप से 4 घायल