Chikheang Publish time 1 hour(s) ago

शहीद एएसआई गुरनाम व एचसी प्रदीप के परिवारों को एक-एक करोड़ सहायता; सीएम ने की घोषणा

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/23/article/image/GurdaspurASI-1771829596179_m.webp

शहीद हुए एएसआई गुरनाम सिंह और हेड कांस्टेबल प्रदीप कुमार की फाइल फोटो।



जागरण संवाददाता, गुरदासपुर। पंजाब के गुरदासपुर में ड्यूटी के दौरान शहीद हुए एएसआई गुरनाम सिंह और हेड कांस्टेबल प्रदीप कुमार के परिवारों को राज्य सरकार ने एक-एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इंटरनेट मीडिया के माध्यम से यह जानकारी साझा की।

सीएम मान ने कहा कि शहीद जवानों के परिवारों के साथ सरकार मजबूती से खड़ी है और हर संभव सहयोग दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में बताया कि शहीद एएसआई गुरनाम सिंह और पीएचजी अशोक कुमार की बहादुरी और सर्वोच्च बलिदान को सलाम, जिन्होंने ड्यूटी के दौरान अपनी जान न्योछावर कर दी। पंजाब सरकार उनके परिवारों को 1-1 करोड़ रुपये की एक्स-ग्रेशिया राशि प्रदान करेगी, जबकि एचडीएफसी बैंक की ओर से 1-1 करोड़ रुपये की अतिरिक्त बीमा राशि दी जाएगी।

यह भी पढ़ें- अमृतसर में एक्सीडेंट का बहाना बनाकर लूट; अमृतसर के युवक से मारपीट कर सोने की चेन छीनी
परिवार के साथ खड़ी पंजाब सरकार

सीएम भगवंत मान ने अपने ट्वीट में कहा कि हम अपने शहीदों और उनके परिवारों के साथ मजबूती से खड़े हैं। उनका बलिदान हम सभी को सम्मान और बहादुरी के साथ अपने कर्तव्य का पालन करने की प्रेरणा देता है। वहीं, सभी ने सरकार के इस फैसले की सरहाना की है और इस फैसले से परिवार को आर्थिक सहायता मिल पाएगी।

यह भी पढ़ें- एक तरफा प्यार में हत्या! युवती की शादी की बात चली, पार्क में मिलने बुलाया और उतार दिया मौत के घाट, आरोपित गिरफ्तार
जानें क्या थी घटना

शनिवार और रविवार की दरमियानी रात गुरदासपुर के दुरंगला पुलिस पोस्ट पर तैनात एएसआई गुरनाम सिंह और होमगार्ड अशोक कुमार मृत पाए गए। यह चौकी भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर स्थित है। सुबह लगभग आठ बजे आदियां गांव के सरपंच कमलजीत सिंह जब पोस्ट पर पहुंचे तो एएसआई कुर्सी पर और होमगार्ड चारपाई पर रजाई ओढ़े मृत अवस्था में मिले।

एएसआई के सिर और होमगार्ड के सीने में गोली लगी थी। मौके से चार गोलियों के खोल बरामद किए गए। घटना के समय पोस्ट पर दोनों के अलावा कोई तीसरा जवान मौजूद नहीं था। मामले ने उस समय और तूल पकड़ लिया जब इंटरनेट मीडिया पर एक पोस्टर वायरल हुआ, जिसमें तहरीक-ए-तालिबान हिंदुस्तान नामक संगठन ने हमले की जिम्मेदारी लेने का दावा किया और सुरक्षाबलों को धमकी दी। पुलिस पूरे घटनाक्रम की गहन जांच में जुटी है।

यह भी पढ़ें- पंजाब के फाजिल्का में भीषण सड़क हादसा, ब्रेक फेल होने से टकराई कार; दो सगे भाइयों समेत तीन की मौत
Pages: [1]
View full version: शहीद एएसआई गुरनाम व एचसी प्रदीप के परिवारों को एक-एक करोड़ सहायता; सीएम ने की घोषणा