deltin33 Publish time 1 hour(s) ago

धौला कुआं में एयरफोर्स गोल्डन जुबली स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी, बम स्क्वॉड पहुंचा; पुलिस ने शुरू की जांच

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/23/article/image/School-bomb-1771830693486_m.webp

धौला कुआं में एयरफोर्स गोल्डन जुबली स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी। फोटो: आर्काइव



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में एक बार फिर स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। धौला कुआं स्थित एयरफोर्स गोल्डन जुबली स्कूल को ई-मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। सूचना मिलते ही पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां मौके पर पहुंच गईं और जांच शुरू कर दी गई।

पुलिस सूत्रों के अनुसार स्कूल प्रशासन को संदिग्ध ई-मेल प्राप्त हुआ, जिसमें स्कूल परिसर को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। मेल मिलते ही प्रशासन ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
बम और डॉग स्क्वॉड कर रहा है जांच

सूचना पर दिल्ली पुलिस, बम निरोधक दस्ता (Bomb Disposal Squad) और डॉग स्क्वॉड मौके पर पहुंचे। स्कूल परिसर की गहन तलाशी ली जा रही है और सुरक्षा के मद्देनजर एहतियाती कदम उठाए गए।

पुलिस ने स्कूल परिसर और आसपास के क्षेत्र को सुरक्षित घेराबंदी में लेकर जांच शुरू की। छात्रों और स्टाफ की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आवश्यक सुरक्षा प्रोटोकॉल लागू किए गए हैं। पुलिस ई-मेल के स्रोत का पता लगाने के लिए साइबर टीम की मदद ले रही है।
पहले भी मिल चुकी हैं ऐसी धमकियां

दिल्ली में पिछले कुछ समय से स्कूलों को बम की धमकी मिलने की घटनाएं सामने आती रही हैं। इससे पहले भी राजधानी के कई निजी और सरकारी स्कूलों को ई-मेल के जरिए धमकी भरे संदेश भेजे गए थे। जांच में अधिकांश मामलों में धमकियां फर्जी पाई गई थीं, लेकिन सुरक्षा एजेंसियां हर बार खतरे को गंभीरता से लेते हुए व्यापक जांच करती हैं।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और ई-मेल भेजने वाले की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही धमकी की सच्चाई स्पष्ट हो सकेगी।

यह भी पढ़ें- Delhi EWS Admission 2026-27: दिल्ली के स्कूलों में EWS कोटे के तहत एडमिशन स्टार्ट, उम्र पात्रता व अन्य डिटेल करें चेक
Pages: [1]
View full version: धौला कुआं में एयरफोर्स गोल्डन जुबली स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी, बम स्क्वॉड पहुंचा; पुलिस ने शुरू की जांच