LHC0088 Publish time 1 hour(s) ago

डिफेंस वकील नियुक्ति और ग्रामीण अदालतों का विरोध; मुक्तसर के वकीलों की पांच दिवसीय हड़ताल शुरू

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/23/article/image/lawyer-1771830783016_m.webp

श्री मुक्तसर साहिब में प्रदर्शन करते हुए वकील।



जागरण संवाददाता, श्री मुक्तसर साहिब। डिफेंस वकीलों की नियुक्ति, ग्रामीण अदालतें खोलने और केसों के ‘एक्सन प्लान’ के विरोध में श्री मुक्तसर साहिब के वकीलों ने सोमवार से पांच दिवसीय हड़ताल शुरू कर दी। जिला कोर्ट के चैंबर नंबर एक में एकत्रित होकर वकीलों ने धरना दिया और सरकार व न्यायिक प्रशासन के फैसलों के खिलाफ जोरदार विरोध दर्ज कराया। हड़ताल 23 से 27 फरवरी तक जारी रहेगी।

हड़ताल के चलते मुक्तसर, मलोट और गिद्दड़बाहा की तीनों अदालतों में कामकाज पूरी तरह ठप रहा। प्रतिदिन करीब एक हजार मामलों की सुनवाई होती है, जो सोमवार को नहीं हो सकी। सुबह दूर-दराज से पहुंचे कई लोगों को बिना सुनवाई के लौटना पड़ा, जिससे आम जनता को परेशानी झेलनी पड़ी।

यह भी पढ़ें- सांसद सुखजिंदर रंधावा ने गृह मंत्री अमित शाह को लिखा पत्र, पंजाब सीमा सुरक्षा पर उठाए गंभीर सवाल
तर्क: मौजूदा अदालतों की भूमिका कमजोर होगी

जिला बार एसोसिएशन के प्रधान धलवंत सिंह उप्पल ने बताया कि हाल ही में जारी रेगुलेशन के तहत हर दो किलोमीटर के दायरे में ग्रामीण अदालतें खोलने की योजना बनाई गई है। वकीलों का कहना है कि इससे मौजूदा अदालतों की भूमिका कमजोर होगी और वकालत पेशे पर नकारात्मक असर पड़ेगा।

इसके अलावा अदालतों में ‘डिफेंस वकीलों की नियुक्ति’ के फैसले को भी बार एसोसिएशन ने विवादित बताया है। उनका तर्क है कि इससे स्वतंत्र वकालत प्रणाली प्रभावित हो सकती है और पेशे की स्वायत्तता पर सवाल खड़े होंगे।

यह भी पढ़ें- शहीद एएसआई गुरनाम व एचसी प्रदीप के परिवारों को एक-एक करोड़ सहायता; सीएम ने की घोषणा
आंदोलन तेज करने की चेतावनी

वहीं ‘एक्सन प्लान’ के तहत रोजाना अगली तारीखें तय करने के निर्देशों को भी वकीलों ने अव्यवहारिक बताया है। उनका कहना है कि इससे अनावश्यक दबाव बढ़ेगा और न्याय प्रक्रिया की गुणवत्ता प्रभावित होगी। वकीलों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार नहीं किया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। उनका दावा है कि यह संघर्ष केवल वकीलों के हित में नहीं, बल्कि न्याय व्यवस्था के संतुलन और मजबूती के लिए है।

यह भी पढ़ें- एक तरफा प्यार में हत्या! युवती की शादी की बात चली, पार्क में मिलने बुलाया और उतार दिया मौत के घाट, आरोपित गिरफ्तार
Pages: [1]
View full version: डिफेंस वकील नियुक्ति और ग्रामीण अदालतों का विरोध; मुक्तसर के वकीलों की पांच दिवसीय हड़ताल शुरू