deltin33 Publish time 1 hour(s) ago

कुरुक्षेत्र में सड़क धंसने से 20 फीट गहरे गड्ढे में फंसा चावल से भरा ट्राला, बड़ा हादसा टला

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/23/article/image/kurukshetra-Road-Collapse-1771832902429_m.webp

सरस्वती ड्रेन किनारे 20 फीट गहरे गड्ढे में धंसा चावल से भरा ट्राला।



संवाद सहयोगी, पिहोवा। पिहोवा में गुहला-चीका रोड पर सरस्वती ड्रेन के किनारे एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। चावल से लदा एक ट्राला अचानक सड़क धंसने के कारण लगभग 20 फीट गहरे गड्ढे में फंस गया।

सौभाग्य से, सड़क किनारे लगी रेलिंग ग्रिल ने ट्राले को ड्रेन में गिरने से रोक लिया, जिससे चालक की जान बच गई। जानकारी के अनुसार, ट्राला गुहला से करनाल की ओर जा रहा था। ट्राला चालक ने बताया कि अंबाला रोड ड्रेन पुल से लेकर गुहला-चीका रोड ड्रेन पुल तक सड़क लंबे समय से जर्जर स्थिति में है।

गड्ढों से बचने के प्रयास में उसने साफ दिख रहे हिस्से से वाहन मोड़ा, लेकिन अचानक पहिया धंस गया। सामान्य नजर आने वाली सड़क के नीचे 20 फीट गहरा गड्ढा था। यदि रेलिंग न होती, तो ट्राला सीधे ड्रेन में गिर सकता था, जिससे बड़ा हादसा हो सकता था। ट्राले का अगला हिस्सा गड्ढे में फंस गया, जबकि पिछला हिस्सा सड़क पर टेढ़ा हो गया। बाद में चावल की बोरियों को दूसरे ट्राले में लोड किया गया।

चालक को मामूली चोटें आईं। स्थानीय लोगों ने पीडब्ल्यूडी विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है, यह कहते हुए कि गुहला-चीका रोड और सरस्वती ड्रेन पुल की स्थिति महीनों से खराब है।
Pages: [1]
View full version: कुरुक्षेत्र में सड़क धंसने से 20 फीट गहरे गड्ढे में फंसा चावल से भरा ट्राला, बड़ा हादसा टला