Chikheang Publish time 1 hour(s) ago

Axar Patel को बाहर करने पर भड़के R Ashwin, कोच गंभीर और टीम मैनेजमेंट के फैसले पर उठाए सवाल

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/23/article/image/Axar-patel-1771836121843_m.webp

Axar Patel को ड्रॉप करने के फैसले पर आर अश्विन भड़के



स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। R Ashwin on DroppingAxar Patel। टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारत की करारी हार ने टीम चयन और रणनीति पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।

इस हार के बाद पूर्व ऑफ-स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने गौतम गंभीर के नेतृत्व वाले टीम मैनेजमेंट की कड़ी आलोचना की है। अश्विन को सबसे ज्यादा गुस्सा भारतीय टीम के उप-कप्तान अक्षर पटेल को प्लेइंग इलेवन से बाहर रखने के फैसले पर आया।
Axar Patel हैं टीम के ‘MVP’

दरअसल, अपने यूट्यूब चैनल \“ऐश की बात\“ पर बोलते हुए अश्विन ने अक्षर पटेल को भारत का \“मोस्ट वैल्युएबल प्लेयर\“ (MVP) करार दिया। उन्होंने कहा कि अक्षर न केवल गेंद से बल्कि बल्ले से भी टीम को वो संतुलन देते हैं, जिसकी कमी दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ साफ दिखी।

अश्विन ने टीम मैनेजमेंट को याद दिलाया कि पिछले टी20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल में, जब भारत मुश्किल में था, तब अक्षर ने ही विराट कोहली के साथ अहमसाझेदारी कर टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया था।
सुंदर को मौका देने पर क्या कहा?

मैनेजमेंट ने वाशिंगटन सुंदर को दक्षिण अफ्रीका के बाएं हाथ के बल्लेबाजों के खिलाफ \“मैच-अप\“ के तौर पर टीम में शामिल किया था। अश्विन ने इस रणनीति को आड़े हाथों लेते हुए कहा,






आईपीएल जैसे लंबे टूर्नामेंट में मैच-अप काम कर सकते हैं क्योंकि वहां आपको 14 मैच खेलने होते हैं। लेकिन आईसीसी टूर्नामेंट्स में स्थिरता सबसे महत्वपूर्ण है।
-

आर अश्विन

उन्होंने आगे कहा कि सुंदर को खिलाना गलत नहीं था, लेकिन उन्हें अक्षर की जगह खिलाना समझ से परे है।
IND vs SA: भारत को मिली सुपर-8 के पहले मैच में हार

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच में टीम इंडिया की यह रणनीति पूरी तरह फेल रही। वाशिंगटन सुंदर न तो गेंद से प्रभावी रहे और न ही बल्ले से कोई खास योगदान दे पाए। भारत को इस मैच में 76 रनों की भारी शिकस्त झेलनी पड़ी, जिसने सेमीफाइनल की राह को कठिन बना दिया है। अश्विन का मानना है कि अक्षर जैसा अनुभवी ऑलराउंडर मिडिल ऑर्डर को वह मजबूती दे सकता था, जिसकी बदौलत भारत लक्ष्य का पीछा कर पाता।

यह भी पढ़ें- IND vs SA: सुपर-8 में Team India की हार के ये हैं 5 गुनहगार, एक खिलाड़ी के फ्लॉप शो ने बढ़ाई चिंता

यह भी पढ़ें- Sanju Samson का होगा कमबैक? अभिषेक और तिलक के फ्लॉप होने के बाद कोच ने दिए बदलाव के संकेत
Pages: [1]
View full version: Axar Patel को बाहर करने पर भड़के R Ashwin, कोच गंभीर और टीम मैनेजमेंट के फैसले पर उठाए सवाल