Holi 2026: त्योहार पर यात्रियों को नहीं आएगी दिक्कत, दिल्ली-जयपुर समेत अन्य शहरों को चलेंगी 200 अतिरिक्त बसें
https://www.jagranimages.com/images/2026/02/23/article/image/Roadways-Bus-1-1771836667953_m.webpआगरा आईएसबीटी पर खड़ीं रोडवेज बसें।
जागरण संवाददाता, आगरा। होली पर यात्रियों की सुविधाओं को देखते हुए रोडवेज 200 अतिरिक्त बसों को चलाएगा। सर्वाधिक 100 बसें दिल्ली और 50 बस जयपुर मार्ग पर चलाई जाएंगी।
वहीं, लखनऊ और यमुना एक्सप्रेसवे के लिए 25-25 अतिरिक्त बसों को चलाया जाएगा। रोडवेज द्वारा अधिक फेरे और यात्रियाें को ले जाने वाले चालक-परिचालकों को साढ़े चार हजार रुपये प्राेत्साहन राशि दी जाएगी।
होलिका दहन दो मार्च को है। लोग होलिका दहन से पहले त्यौहार मनाने के लिए घर लौटना शुरू हो जाते हैं। जिसे देखते हुए रोडवेज ने 28 फरवरी से नौ मार्च तक विभिन्न रूटों पर अतिरिक्त बसों का संचालन शुरू किया है।
सर्वाधिक यात्री दिल्ली और जयपुर की ओर से आते हैं। वर्ष 2025 में दीपावली और होली पर इन्हीं दो रूट पर सबसे अधिक कमाई हुई थी। जिसे देखते हुए इस बार भी होली पर उक्त दो रूट पर ही सबसे अधिक बसों को संचालित किया जा रहा है।
क्षेत्रीय प्रबंधक रोडवेज बीपी अग्रवाल ने बताया कि मुख्य रूटों के अलावा अन्य शहरों के लिए बसों के फेरे बढ़ाए जाएंगे। चालक-परिचालकों को विभाग द्वारा अतिरिक्त फेरे एवं निर्धारित किलाेमीटर तय करने पर साढ़े चार हजार रुपये तक प्राेत्साहन राशि दी जाएगी।
Pages:
[1]