Chikheang Publish time 1 hour(s) ago

फर्जी नाम से भेजा अमेरिका, Trump की पुलिस ने किया डिपोर्ट, दिल्ली पुलिस ने दर्ज की FIR, जांच की आंच पहुंची जीरकपुर

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/23/article/image/amerika9-1771838240195_m.webp

पटियाला निवासी शख्स को एजेंट ने फर्जी पासपोर्ट बनाकर अमेरिका भेजा, वहां की पुलिस ने डिपोर्ट किया।



जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। फर्जी नाम से एक शख्स को अमेरिका भेजा गया। वहां से ट्रंप की पुलिस ने उसे डिपोर्ट कर दिया। इस मामले में दिल्ली पुलिस ने एफआईआर की, लेकिन मानव तस्करी से जुड़े इस केस की जांच की आंच मोहाली के जीरकपुर तक पहुंच गई है।

पता चला कि इस मानव तस्करी में जीरकपुर निवासी एजेंट अशोक कुमार शामिल है। दिल्ली पुलिस ने अशोक कुमार की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी है।

मामला पटियाला निवासी विनय प्रताप सिंह से जुड़ा है। उसे नोएडा के गौतम बुध नगर निवासी पवन सभरवाल के नाम से अमेरिका भेजा गया। अमेरिका की पुलिस ने एयरपोर्ट में ही विनय प्रताप को पकड़ लिया और उसे डिपोर्ट कर दिया।

जब विनय वापस आया तो उसने दिल्ली पुलिस को सारी कहानी बताई। बताया कि उसे एजेंट के द्वारा फर्जी पासपोर्ट बनाकर अमेरिका भेजा गया। फर्जी पते पर पासपोर्ट भी एजेंट ने बनवाया। जांच के दौरान दिल्ली पुलिस ने एयरपोर्ट थाने में विभिन्न धाराओं में एफआईआर दर्ज की और विनय प्रताप द्वारा बताए गए एजेंट अशोक कुमार को दिल्ली पुलिस ने जाँच में शामिल किया।

यह वही अशोक कुमार है जो पहले चंडीगढ़ और फिर मोहाली सिटी सेंटर में गैर कानूनी रूप स्काई ट्रेल नामक इमिग्रेशन कंपनी चला रहा था। दो माह पहले ही मोहाली प्रशासन ने इस कंपनी के ऑफिस में छापा मारा था और कंपनी का ऑफिस बंद करवाया गया था।

दिल्ली पुलिस के सब इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने बताया कि अशोक कुमार की तलाश की जा रही है। उसके जीरकपुर ठिकाने पर नोटिस चस्पा किया गया है। यह मामला फर्जी नाम से अमेरिका भेजने का है। डिपोर्ट हुए व्यक्ति ने जांच के दौरान जीरकपुर निवासी अशोक कुमार का नाम लिया है।
Pages: [1]
View full version: फर्जी नाम से भेजा अमेरिका, Trump की पुलिस ने किया डिपोर्ट, दिल्ली पुलिस ने दर्ज की FIR, जांच की आंच पहुंची जीरकपुर