Chikheang Publish time 1 hour(s) ago

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पर केस के मामले में सपा-कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल पहुंचा श्री विद्या मठ, मुलाकात कर द‍िया समर्थन

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/23/article/image/protest-1771837648712_m.webp

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को सपा-कांग्रेस का समर्थन, वाराणसी में श्री विद्या मठ पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने योगी सरकार पर साधा निशाना।



जागरण संवाददाता, वाराणसी। स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पर प्रयागराज में केस दर्ज होने के मामले में सपा का प्रतिनिधिमंडल सोमवारदोपहर श्री विद्या मठ पहुंचा। इस दौरान पार्टी जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में पहुंचे सपा प्रत‍िन‍िधि‍मंडल में अविमुक्तेश्वरानंद से मुलाकात की। इस दौरान सपा प्रत‍िन‍िध‍िमंडल ने स्‍वामी अविमुक्तेश्वरानंद को समर्थन द‍िया।

श्री विद्या मठ केदार घाट में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद अपनी पीठ पर सोमवार की सुबह से ही आसीन रहे तो मठ पर गहमागहमी भी काफी बनी रही। लगभग एक दर्जन की संख्या में वकील, इतनी ही महिलाएं, 100 से अधिक भक्त, बटुक आद‍ि मौजूद रहे, जबकि प्रयागराज की पुलिस का दोपहर तक कहीं पता नहीं रहा। इस दौरान पूर्व अध्यक्ष सेंट्रल बार एसोसिएशन के प्रभु नारायण पाण्डेय, विनोद शंकर शुक्ला, राकेश कुकरेजा, राकेश मिश्रा, मनिंदर तिवारी, रुद्र त्रिपाठी, मदन मिश्र आद‍ि अधिवक्ताओं ने श्री विद्या मठ पहुंचकर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को अपना समर्थन दिया।

समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष सुजीत यादव लक्कड़, युवा कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष चंचल शर्मा और सपा कांग्रेस के अन्य अनेक नेता विद्या मठ पहुंचकर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को समर्थन देने के लिए एकत्रित हुए। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी और कांग्रेस हर पल उनके साथ मजबूती से खड़ी हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि सनातन के विरुद्ध कार्य करने वाली किसी भी सरकार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

सपा नेताओं ने योगी सरकार पर आरोप लगाया कि उसने पहले प्रदेश में हिंदू-मुसलमान को लड़ाया, फिर हिंदू हिंदू को और अब संतों और सनातन का अपमान करने पर तुली है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी किसी भी कीमत पर सनातन और संतों का अपमान बर्दाश्त नहीं करेगी। कांग्रेस नेता चंचल शर्मा ने कहा कि यदि योगी सरकार की पुलिस ने स्वामीजी को हाथ भी लगाया, तो कांग्रेस पार्टी सड़क से सदन तक सनातन और संतों की लड़ाई लड़ेगी। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के समर्थन में प्रदेश की जेलों को भर देंगे। काशी में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के समर्थन में आए सपा और कांग्रेस पदाध‍िकार‍ियों की एकजुटता ने इस पूरे प्रकरण को सि‍यासी रूप दे द‍िया है।
Pages: [1]
View full version: स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पर केस के मामले में सपा-कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल पहुंचा श्री विद्या मठ, मुलाकात कर द‍िया समर्थन