cy520520 Publish time 2026-2-23 14:56:50

हापुड़ में 14 साल की किशोरी का अपहरण, गांव के ही तीन युवकों पर मुकदमा दर्ज

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/23/article/image/abduct-1771839697523_m.webp

हापुड़ में 14 साल की किशोरी का अपहरण।



केशव त्यागी, हापुड़। थाना हाफिजपुर क्षेत्र के गांव महमूदपुर में 14 वर्षीय किशोरी के अपहरण का मामला सामने आया है। आरोप है कि गांव के ही तीन युवकों ने पर बहला-फुसलाकर किशोरी का अपहरण कर लिया।

जब पीड़ित पक्ष के लोग आरोपितों के स्वजन के घर शिकायत करने पहुंचे तो युवक किशोरी को सावई वाले रास्ते के पास छोड़कर फरार हो गए। मामले में किशोरी की मां ने थाने में तहरीर दी। मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस आरोपितों की तलाश में जुटी है।

पुलिस में दर्ज रिपोर्ट में गांव महमूदपुर की नीतू ने बताया कि 20 फरवरी 2026 की रात करीब साढ़े सात बजे वह मोहल्ले में आयोजित एक शादी समारोह में गई थी। उस समय उनकी 14 वर्षीय बेटी घर पर अकेली थी। करीब एक घंटे बाद जब वह वापस लौटी तो बेटी घर पर नहीं मिली।

यह भी पढ़ें- कैरव अपहरणकांड में 5 नए गुर्गे गिरफ्तार, सरगना तेजिंदर पाल की तलाश में जुटी पुलिस
गांव के ही रहने वाले हैं आरोपी

आसपास तलाश करने और मोहल्ले के लोगों से पूछताछ करने पर जानकारी मिली कि गांव का ही मयंक, आर्यस उर्फ नोनू और प्रतीक बहला-फुसलाकर बेटी का अपहरण कर ले गए हैं।

आरोप है कि जब वह आरोपितों के स्वजन के घर शिकायत करने पहुंचीं तो तीनों युवक किशोरी को सावई वाले रास्ते के पास छोड़कर फरार हो गए।

घटना से घबराई महिला उसी दिन थाने नहीं पहुंच सकीं, लेकिन बाद में थाना हाफिजपुर पहुंचकर आरोपितों के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की। थाना हाफिजपुर प्रभारी प्रवीण कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

पुलिस आरोपितों की तलाश में जुटी है। मामले में साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- फर्रुखाबाद पुलिस करेगी बाबा वीरेंद्र देव के अपहरण व हत्या के आरोपों की जांच, 14 अनुयायियों के खिलाफ था मुकदमा
Pages: [1]
View full version: हापुड़ में 14 साल की किशोरी का अपहरण, गांव के ही तीन युवकों पर मुकदमा दर्ज