LHC0088 Publish time 2026-2-23 14:56:59

युवती की जलकर मौत के मामले में जेल भेजा गया अखिलेश, मुकदमा और आरोप के आधार पर पुलिस ने की कार्रवाई

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/23/article/image/man-in-jail-1771839870871_m.webp

सांकेति‍क तस्‍वीर।




संवाद सूत्र, सूरतगंज (बाराबंकी)। आग से जलकर हुई युवती की मौत के मामले में पुलिस ने नामजद आरोपित को जेल भेज दिया है। मुकदमे में उस पर युवती से दुष्कर्म का प्रयास व जिंदा जलाकर मारने का आरोप है।


मोहम्मदपुर खाला के निकट 19 फरवरी की दोपहर एक युवती की संदिग्ध हालात में मौत के मामले में पुलिस ने नामजद आरोपित को आखिरकार रविवार को जेल भेज दिया है। मृतका की बहन ने फतेहपुर के अखिलेश यादव पर अपनी बहन से दुष्कर्म का प्रयास व जला कर मारने का मुकदमा कराया था।

पुलिस आरोपित से लगातार पूछताछ कर रही थी, लेकिन उसके खिलाफ कोई ठोस साक्ष्य नहीं मिल सके। फिलहाल मृतक के परिवारजन के बयान व दर्ज मुकदमा के आधार पर पुलिस ने अखिलेश को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसको जेल भेज दिया गया है। पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय ने बताया कि मुकदमे के आधार पर आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। विवेचना में साक्ष्य व गवाहों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- प्रदेश में 50 से कम गोवंश वाले गोआश्रय स्थलों का होगा विलय, बड़े सेंटरों में शिफ्ट किए जाएंगे पशु
Pages: [1]
View full version: युवती की जलकर मौत के मामले में जेल भेजा गया अखिलेश, मुकदमा और आरोप के आधार पर पुलिस ने की कार्रवाई