LHC0088 Publish time 1 hour(s) ago

नीतीश सरकार दे रही खाकी पहनने का मौका: बिहार पुलिस में 993 पदों पर बहाली; 31 मार्च तक करें आवेदन

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/23/article/image/Bihar-Police-Recruitment-1771849091877_m.webp

बिहार पुलिस में प्रचालक पद पर होगी बहाली। सांकेत‍िक तस्‍वीर



जागरण संवाददाता, पटना। Bihar Police Jobs: केंद्रीय चयन परिषद (CSBC) ने बिहार पुलिस में सिपाही (प्रचालक) के 993 पदों पर आवेदन मांगे हैं।

गृह विभाग (आरक्षी शाखा) के अधीन आने वाली नियुक्ति के लिए आनलाइन आवेदन एक मार्च से किए जा सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 31 मार्च है। अभ्यर्थी पर्षद की वेबसािट https://csbc.bihar.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

लिखित और शारीरिक दक्षता परीक्षा के आधार पर अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। सिपाही (प्रचालक) के लिए शैक्षणिक अर्हता इंटरमीडिएट (विज्ञान) अथवा समकक्ष में भौतिकी, रसायन एवं गणित विषयों में न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक के साथ उत्तीर्णता मांगी गई है।

अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति के सदस्यों के लिए न्यूनतम 45 प्रतिशत अंक के साथ पास होना चाहिए। लिखित परीक्षा 100 अंकों की होगी।

दो घंटा के एक प्रश्न पत्र में कुल 100 प्रश्न होंगे, जिसमें प्रत्येक सही उत्तर के लिए एकअंक दिया जाएगा। मेधा सूची का गठन लिखित परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर रिक्तियों के अनुरूप आरक्षण कोटिवार किया जाएगा।

लिखित परीक्षा के एक प्रश्नपत्र में 25 प्रश्न सामान्य ज्ञान एवं समसामयिक मुद्दों से संबंधित होंगे तथा 25-25 प्रश्न इंटररमीडिएट स्तर के भौतिकी, रसायन एवं गणित विषयों से होंगे।

द्वितीय चरण में लिखित परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर ययासंभव विज्ञापित रिक्तियों का आरक्षण कोटिवार प्रत्येक कोटि के लिए पांच गुना सफल अभ्यर्थियों का चयन शारीरिक दक्षता परीक्षा हेतु किया जाएगा।
Pages: [1]
View full version: नीतीश सरकार दे रही खाकी पहनने का मौका: बिहार पुलिस में 993 पदों पर बहाली; 31 मार्च तक करें आवेदन