deltin33 Publish time 2 hour(s) ago

मधुबनी में अनजान लिंक खोलना पड़ा महंगा, बैंक खाते से उड़ गए लाखों रुपये

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/23/article/image/whataap-link-loot-1771853357247_m.webp

इसमें प्रतीकात्मक तस्वीर लगाई गई है।



जागरण संवाददाता, मधुबनी ।मधुबनी में एक बार फिर साइबर ठगी ने लोगों की नींद उड़ा दी। जिले के कुछ लोग सिर्फ एक अनजान व्हाट्सएप लिंक खोलते ही लाखों रुपये की भारी कीमत चुकाने पर मजबूर हो गए। मामला इतना गंभीर है कि पूर्व मुखिया डॉ. इंद्र मोहन झा और फुलपरास थाना क्षेत्र के नागेश्वर राय के पुत्र उमेश कुमार जैसे सम्मानित नागरिक भी इसके शिकार बन गए।
बैंक खाते से 1.72 लाख रुपये की साइबर ठगी

मधुबनी जिले में इन दिनों लोग किसी अनजान नंबर से व्हाट्सएप पर आए लिंक को खोलते ही साइबर धोखाधड़ी के शिकार हो जा रहे हैं। पिछले सप्ताह पूर्व मुखिया डा. इंद्र मोहन झा भी कुछ इसी तरह के साइबर धोखाधड़ी के शिकार हुए।

साइबर अपराधियों के द्वारा भेजे गए अनजान लिंक को क्लिक करते ही उनका मोबाइल हैक हो गया, इसके बाद अपराधियों ने उनका आधार नंबर लाक कर दिया।

इसी तरह के साइबर ठगी का शिकार फुलपरास थाना क्षेत्र के सिसवार बाजार निवासी नागेश्वर राय के पुत्र उमेश कुमार रहे हैं। किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा 9088797996 नंबर से व्हाट्सएप पर उन्हें एक लिंक आया था।

बिना सोचे समझे उन्होंने उस लिंक को ओपन कर दिया। अज्ञात लिंक को खोलते ही साइबर अपराधियों ने उनके खाते से कुल चार ट्रांजैक्शन के माध्यम से 1 लाख 72 हजार 500 रुपये की धोखाधड़ी कर ली।

साइबर अपराधियों ने पहले दो ट्रांजेक्शन सनराइजर्स इंटरप्राइजेज के नाम से क्रमशः 50 हजार व 23 हजार रुपये का किया। फिर एचआर फ्लाइट केरियर के नाम पर 49,500 रुपये तथा एयर कंडीशनिंग हब के नाम पर 50 हजार रुपये का फर्जी तरीके से ट्रांजैक्शन कर लिया।

इस तरह साइबर अपराधियों ने उमेश कुमार राय के बैंक खाते से कुल 1,72,500 रुपये का फर्जी तरीके से धोखाधड़ी कर लिया है। साइबर अपराधियों ने उक्त चारों ट्रांजेक्शन महेश दो दिनों के अंदर ही किया।

बैंक खाते से फर्जी ट्रांजेक्शन होने की सूचना मिलते ही उन्होंने तत्काल आनलाइन पोर्टल पर शिकायत करते हुए साइबर थाना पहुंच मामला दर्ज कराया है।
Pages: [1]
View full version: मधुबनी में अनजान लिंक खोलना पड़ा महंगा, बैंक खाते से उड़ गए लाखों रुपये