दिल्ली के वसंत कुंज में ग्रीन प्लांटर क्षेत्रों की बहाली का NGT ने दिया आदेश, अब अतिक्रमण हटाकर लगेंगे पौधे
https://www.jagranimages.com/images/2026/02/23/article/image/NGT-1771853909799_m.webpजागरण संवाददाता, नई दिल्ली। वसंत कुंज के सेटक्टर-सी में दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) एसएफएस श्रेणी-तीन भवनों के सामने स्थित हरित क्षेत्रों की बहाली का नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) ने आदेश दिया है।
एनजीटी चेयरमैन न्यायमूर्ति प्रकाश श्रीवास्तव की पीठ ने नोट किया कि एमसीडी ने पांच दिसंबर 2023 को अतिक्रमण हटाया था। इसके बाद एमसीडी के उद्यान विभाग ने उपयुक्त पौधों के साथ हरित क्षेत्र को बहाल किया और इसमें वैराइगेटेड चांदनी, हैमेलिया, जेटरूफा, कालेंड्रा, कनेर, चंपा और फिकस प्रजाति के पौधे लगाए जाने हैं।
साथ ही एनजीटी ने स्पष्ट किया कि हरित क्षेत्रों के अतिक्रमण को हटाने की मांग पर कार्रवाई की जा चुकी है और भवन मालिकों के बीच अनधिकृत निर्माण या विवाद जैसे मुद्दे एनजीटी के न्यायक्षेत्र के बाहर आते हैं।
एनजीटी ने कहा कि एमसीडी द्वारा आगे की कोई कार्रवाई केवल प्रविधानों और अनुमोदित लेआउट योजनाओं के अनुसार की जानी चाहिए और किसी भी तरह का पक्षपात या मनमाना निर्णय नहीं होना चाहिए। एनजीटी ने कहा कि आवेदन की सभी शिकायतों पर कार्रवाई की जा चुकी है, ऐसे में आवेदन का निपटारा किया जाता है।
Pages:
[1]