हैंड होल्ड एक्सरे मशीन से अब घर बैठे हो सकेगी TB की जांच, चेकअप के लिए नहीं जाना पड़ेगा हॉस्पिटल
https://www.jagranimages.com/images/2026/02/23/article/image/TB-with-hand-held-X-ray-machine-1771856548937_m.webpजागरण संवाददाता। रायबरेली। टीबी की जांच के लिए जरूरी एक्सरे की सुविधा अभी तक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र व जिला अस्पताल में थी। मरीज में लक्षण दिखने पर चिकित्सक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र व जिला अस्पताल में एक्सरे कराकर इलाज शुरू करते थे, लेकिन अब यह सुविधा गांवों में भी मिल सकेगी। स्वास्थ्य टीम जहां जांच करने जाएगी, जरूरी होने पर मौके पर ही मरीज का एक्सरे करके देखा जाएगा, टीबी के लक्षण मिलने पर उसका इलाज शुरू कराया जाएगा।
टीबी के लक्षण दिखने पर चिकित्सक एक्सरे कराते हैं। ऐसे में सिर्फ टीबी मरीजों की जांच के लिए करीब 12 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर एक्सरे मशीन लगाई गई है, जिसमें सिर्फ टीबी मरीजों की ही जांच की जाती है। अब टीबी मुक्त अभियान के तहत नई पहल की गई है।
क्षेत्र जाएंगी में जाएंगी स्वास्थ्य टीमें
स्वास्थ्य टीमें जब जिस गांव या क्षेत्र जाएंगी, वहां स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान किसी मरीज में टीबी के लक्षण होने पर मौके पर ही एक्सरे करेगी। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग को शासन से छह हैंड होल्ड एक्सरे मशीनें मिलनी हैं, जिनमें से दो मिल चुकी हैं।
यह भी पढ़ें- अब UP में आधार कार्ड से मिलेगा राशन, अधिकारियों के लिए सरकारी आदेश जारी
ये एक्सरे मशीनें कैमरे के आकार की होंगी और इन्हें आसानी से ले जाया जा सकेगा। नौ मशीनें मिलने के बाद इन्हें टीबी मुक्त अभियान में लगी टीमों को दिया जाएगा, टीमें अपने साथ इसे रखेंगी और टेक्नीशियन मौके पर जांच करेगा।
छह हैंड होल्ड एक्सरे मशीनें मिलनी हैं, जिनमें दो मिल चुकी हैं। इसके जरिए स्वास्थ्य टीमें टीबी के लक्षण मिलने पर मौके पर एक्सरे कर सकेंगी। इससे स्वास्थ्य सुविधाएं और बेहतर होंगी और लोगों को इसका लाभ मिल सकेगा। - डा. नवीन चंद्रा, मुख्य चिकित्साधिकारी, रायबरेली
Pages:
[1]