deltin33 Publish time 1 hour(s) ago

किन्नरों की बधाई 1100 और भिखारियों के प्रवेश पर रोक, हरियाणा के सिरसा की पंचायतों का बड़ा फैसला

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/23/article/image/kinnar-1771857520180_m.webp

बेटा होने पर किन्नरों को मिलेंगे 1100 रुपये। फाइल फोटो



जागरण संवाददाता, सिरसा। हरियाणा के सिरसा जिला की दाे पंचायतों ने आपराधिक घटनाओं को रोकने के लिए गांवों में भिखारियों और अनजान व्यक्तियों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया है। बधाई लेने वाले किन्नरों के लिए 1100 रुपये निर्धारित किया गया है।

गांव कागदाना और नेजिया की पंचायतों ने सर्वसम्मिति से यह फैसला लिया है। फैसले का उल्लंघन करने वाले व्यक्ति से 1100 रुपये जुर्माना के रुप में गोशाला की पर्ची काटी जाएगी।

गांव नेजिया में 20 फरवरी को हुई पंचायत में ग्रामीणों ने फैसला लिया कि गांव में अनजान व्यक्तियों का प्रवेश वर्जित किया गया। सरपंच सोनू का कहना है सिरसा में बच्चों के गुम होने के बाद यह फैसला लिया गया है। इसके अतिरिक्त गांव में प्रेशर हार्न व लाउड स्पीकर बजाना भी मना है।

किन्नर समाज को भी 1100 रुपये ही बधाई के रुप में दिए जाएंगे। जो नियमों की अवहेलना करेगा, उसकी 1100 रुपये की पर्ची काटी जाएगी। सरपंच का कहना है कि किन्नर बेटा होने पर 31000 से लेकर 51 हजार रुपये की डिमांड करते हैं।

लेकिन गरीब परिवारों के लिए यह रकम बहुत बड़ी होती है। इसलिए हमने उनकी मनमानी रोकने के लिए यह फैसला किया है। पार्सल बांटने वाला आएगा तो हनुमान मंदिर के पास आकर संबंधित व्यक्ति को फोन करेगा।

व्यक्ति खेतों में काम करने चले जाते हैं तो घर में अनजान व्यक्ति आकर प्रवेश कर रहे हैं। नेजिया के ग्रामीणों का कहना है कि खेती बाड़ी का समय है। पुरुष खेतों में काम करने गए होते हैं और घरों में महिलाएं अकेली होती है। इसलिए ग्रामीणों ने सर्व सम्मिति से फैसला लिया कि गांव में अनजान व्यक्ति के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया जाए। गांव में बोर्ड लगाए जाएंगे।
रात दस बजे के बाद नहीं बजेगा डीजे

रविवार को गांव कागदाना में नशा मुक्त गांव के तहत पंचायत आयोजित की गई।
सरपंच प्रतिनिधि मांगेराम बैनीवाल ने बताया कि पंचायत में नशा मुक्त गांव कागदाना की घोषणा की गई। इसके अलावा किन्नर समाज को केवल बधाई के रूप में 1100 रुपये देने का निर्णय लिया गया।

शादी समारोह में डीजे बजाने का समय रात्रि 10 बजे तक रहेगा। गांव में मांगने के लिए आने वालों पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाया गया। ग्रामीणों का तर्क था कि अनेक बार संदिग्ध किस्म के लोग आपराधिक वारदात को अंजाम दे जाते थे। गांव में ट्रैक्टर पर ऊंची आवाज में गाने बजाने पर भी पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाया गया है। क्योंकि ऊंची आवाज में गाने बजाने से गांव का माहौल खराब होने का डर रहता है।

पंचायत में चौकी इंचार्ज कागदाना दीपक शर्मा, ब्लाक समिति सदस्य विनोद इंदौरा, जिला पार्षद राजेंद्र बैनीवाल, समाजसेवी डा. धर्मपाल गढ़वाल, डा. मुकेश गेदर, राकेश शर्मा, विक्रम गेदर, संजीव सिंवर, दारा खान, बंसी मंडा, भूप सिंह इंदौरा, शेर सिंह शर्मा, सुल्तान खान, साजन जाखड़, अजमेर खान, नरेश घोटड़, वेद शर्मा, शेर सिंह मोदी मौजूद रहे।
Pages: [1]
View full version: किन्नरों की बधाई 1100 और भिखारियों के प्रवेश पर रोक, हरियाणा के सिरसा की पंचायतों का बड़ा फैसला