Chikheang Publish time 1 hour(s) ago

गर्मियों में किसी गांव में न हो पेयजल की दिक्कत, जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने अधि‍कार‍ियों को द‍िए न‍िर्देश

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/23/article/image/swatantra-dev-singh-(2)-1771857583938_m.webp



राज्य ब्यूरो, लखनऊ। जल जीवन मिशन के कार्यों को लेकर आ रही शिकायतों और जनप्रतिनिधियों की शिकायतों के बाद गर्मियों के दौरान गांवों में पेयजल आपूर्ति को लेकर अभी से सजगता बरती जा रही है।

सोमवार को जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने जल जीवन मिशन और राज्य ग्रामीण पेयजल कार्यक्रम के तहत चल रही परियोजनाओं की समीक्षा की। निर्देश दिए कि गर्मी में कहीं भी जलसंकट की समस्या नहीं होनी चाहिए। अधिकारी अभी से तैयारी कर लें, प्रत्येक इंजीनियर प्रतिदिन कम से कम 10 ग्राम प्रधानों से बात कर पेयजल योजनाओं की जानकारी लें। समस्या मिलने पर उसे तत्काल ठीक कराया जाए।

जल निगम ग्रामीण मुख्यालय में हुई बैठक में जलशक्ति मंत्री ने कहा कि जहां भी पाइपलाइन बिछाने के लिए सड़कें खोदी गई हैं, वहां मार्च अंत तक मरम्मत आदि कार्य को पूरा कर लिया जाए। अधिकारी मौके पर जाकर सड़क के कार्यों का निरीक्षण करें। कमी होने पर कार्यदायी संस्थाओं के खिलाफ कार्रवाई की जाए।

इंजीनियर अपने क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों को योजनाओं की प्रगति से अवगत कराते रहें। इसमें किसी भी तरह का कोई संकोच नहीं किया जाना चाहिए। जनता से भी संवाद बनाए रखें। बैठक में अपर मुख्य सचिव नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति अनुराग श्रीवास्तव मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- यूपी में पीएम-कुसुम सी2 से ऊर्जा सुधार को नई गति, 1708 मेगावाट क्षमता के लिए 581 पीपीए
Pages: [1]
View full version: गर्मियों में किसी गांव में न हो पेयजल की दिक्कत, जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने अधि‍कार‍ियों को द‍िए न‍िर्देश