LHC0088 Publish time 1 hour(s) ago

पंचकूला के सेक्टर-14 में चोरी की वारदात, PU प्रोफेसर के बंद मकान से 1.25 लाख का सामान ले उड़े चोर

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/23/article/image/chori9-1771858022409_m.webp

कमरे के दरवाजे की कुंडी के स्क्रू खोलकर घुसे चोर।



जागरण संवाददाता, पंचकूला। शहर के सेक्टर-14 में बंद पड़े मकान में चोरी का मामला सामने आया है। मकान पंजाब यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर का है। मकान मालिक दविन्दर कुमार मक्कड़ ने थाना सेक्टर-14 में शिकायत दर्ज कराई है कि उनके घर में चल रही रिनोवेशन के दौरानचोरों ने वारदात को अंजाम दिया।

शिकायतकर्ता के अनुसार वह इन दिनों चंडीगढ़ में रह रहे हैं, जबकि उनकी पत्नी पंजाब विश्वविद्यालय में प्रोफेसर हैं और उन्हें सरकारी आवास मिला हुआ है। सुबह करीब 11 बजे उन्हें मकान पर काम कर रहे मजदूर का फोन आया, जिसमें वाॅशबेसिन टूटने और सामान चोरी होने की सूचना दी गई।

मौके पर पहुंचकर देखा गया कि कमरे के दरवाजे की कुंडी के स्क्रू खोलकर चोर अंदर घुसे थे। किचन, बाथरूम और डुप्लेक्स फ्लोर से कुल 22 ब्रास मेटल की टोंटियां, 2 हैंडशावर मिक्स्चर, 2 वाॅशबेसिन और बिजली मीटर की तारें चोरी मिलीं।

चोरी गए सामान की कीमत करीब 1.25 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Pages: [1]
View full version: पंचकूला के सेक्टर-14 में चोरी की वारदात, PU प्रोफेसर के बंद मकान से 1.25 लाख का सामान ले उड़े चोर