LHC0088 Publish time 1 hour(s) ago

मधुबनी में पर्यटन मंत्री के काफिले में शामिल एस्कॉर्ट वाहन ने स्कूटी सवार दो युवक को कुचला

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/23/article/image/accident-in-mdb-1771857744697_m.webp

घटना के बाद एकजुट हुए स्थानीय लोग, मामला सीसीटीवी में कैद।



संवाद सूत्र, बासोपट्टी (मधुबनी)। बिहार सरकार के पर्यटन विभाग मंत्री अरुण शंकर प्रसाद के काफिले की एस्कॉर्ट वाहन ने दो युवक को कुचल दिया। जिसमें एक की स्थिति गंभीर है तो वहीं दूसरे की स्थिति सामान्य है।

आनन फानन में स्थानीय लोग एवं पुलिस ने जख्मी युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बासोपट्टी में भर्ती कराया। जहां स्थिति गंभीर देखते हुए बेहतर ईलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कर्पूरी चौक के निकट एक गैरेज के सामने से मंत्री अरुण शंकर प्रसाद का काफिला कई वाहनों के साथ गुजर रही थीं।

इसी क्रम में काफिले के एक वाहन ने स्कूटी से जा रहे दोनों व्यक्ति को पहले टक्कर मारी जिसके बाद स्कूटी सवार युवक सड़क पर नीचे गिर गया। वहीं काफिले में शामिल दूसरी गाड़ी दोनों युवक के ऊपर चढ़ गया।

बिहार सरकार के पर्यटन विभाग मंत्री अरुण शंकर प्रसाद काकाफिला मनमोहन गांव की ओर से लौट रहा था। इसी क्रम में कर्पूरी चौक पर स्कूटी से जा रहे व्यक्ति को ठोकर मार दिया।

पुलिस ने क्षतिग्रस्त स्कूटी को जब्त कर लिया।जानकारी के अनुसार आशुतोष मैट्रिक परीक्षा देकर अपने फूफा के घर आए हुए थे और अपने दोस्त के यहां मानसिंहपट्टी बैग लाने के लिए जा रहे थे। इसी क्रम में घटना हो गई।

परिजन काफी परेशान है। जख्मी की पहचान शिलानाथ बरही निवासी मनोज दास के पुत्र आशुतोष कुमार के रूप में किया गया है।

ये अपने फूफा के घर बुंदेलखंड में रहकर पढ़ाई कर रहे थे तो वहीं दूसरे जख्मी व्यक्ति की पहचान बासोपट्टी के बुंदेलखंड गांव निवासी लक्ष्मी पासवान के पुत्र धर्मेंद्र पासवान के रूप में किया गया है।

हालांकि जख्मी के परिजन ने पुलिस से अभी कोई लिखित शिकायत नहीं किया है। परिजन ने दूरभाष पर बताया कि मंत्री के काफिले में सुरक्षा के लिए वाहन गुजर आगे आगे जा रही थी।

उसी वाहन से ठोकर मारी गई और दूसरे वाहन का पहिया शरीर पर चढ़ा दिया गया। वाहन से घटना हुई है। सोमवार को शाम के क्रम में सदर अस्पताल से भी रेफर कर दिया गया है।

वर्तमान में जख़्मी युवक का इलाज मधुबनी के निजी अस्पताल में चल रहा है। स्थानीय लोगों में चर्चा है कि जिस समय घटना हुई उस समय बिहार सरकार के मंत्री रुके तक नहीं।

स्थानीय पुलिस एवं लोगों ने आनन फानन में जख्मी को अस्पताल पहुंचाया। वहीं घटना को लेकर मंत्री के काफिले गुजरते समय का वीडियो भी वायरल है।

थानाध्यक्ष विकास कुमार के बयान ने मामले को अलग ही दिशा दे दी है। थानाध्यक्ष का कहना है कि एस्कॉर्ट में थाना की भी गाड़ी थी। स्कूटी चलाने वाला व सवार दोनों नाबालिग है। उनके विरुद्ध धारा 353 के तहत प्राथमिकी दर्ज की जा रही है।
Pages: [1]
View full version: मधुबनी में पर्यटन मंत्री के काफिले में शामिल एस्कॉर्ट वाहन ने स्कूटी सवार दो युवक को कुचला