cy520520 Publish time 1 hour(s) ago

यूपी में एक ही केंद्र पर पकड़े गए चार ‘मुन्ना भाई’, फर्जी आधार पर दे रहे थे परीक्षा

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/23/article/image/gorakhpur-news-1771861124159_m.webp

एक ही केंद्र पर पकड़े गए चार मुन्ना भाई।



जागरण संवाददाता, गोरखपुर। उप्र माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षा में सोमवार को हाईस्कूल अंग्रेजी विषय में एक ही केंद्र पर चार ‘मुन्ना भाई’ पकड़े गए। चारों फर्जी परीक्षार्थी पहली पाली में दूसरे अभ्यर्थी की जगह परीक्षा दे रहे थे, जिन्हें केंद्र व्यवस्थापक ने रंगे हाथों पकड़ लिया गया। मामले को गंभीर मानते हुए चारों के विरुद्ध संबंधित थाने में प्राथमिकी दर्ज कर प्रकरण की विस्तृत जांच की जा रही है।

मामला श्री वीरेन्द्र कुमार इंटर कॉलेज, जंगल धूसड़ का है। इस विद्यालय के संस्थागत छात्रों के नाम पर चारों आरोपित प्रथम पाली में अंग्रेजी की परीक्षा दे रहे थे। केंद्र पर परीक्षा ड्यूटी में तैनात केंद्र व्यवस्थापक व कक्ष निरीक्षक द्वारा की गई जांच व पूछताछ में सामने आया कि पकड़े गए छात्र फर्जी (कूटरचित) आधार कार्ड के सहारे परीक्षा में शामिल हुए थे।

उनके द्वारा बताया गया कि एमएसआर पब्लिक स्कूल, पादरी बाजार के एक अध्यापक द्वारा कूटरचित आधार कार्ड उपलब्ध कराकर इन छात्रों को दूसरे परीक्षार्थियों के स्थान पर परीक्षा देने भेजा गया था।

उधर, जिले में बोर्ड परीक्षा कुल 197 परीक्षा केंद्रों पर प्रथम पाली तथा 198 पर द्वितीय पाली में परीक्षा संपन्न हुई। प्रथम पाली में हाईस्कूल अंग्रेजी एवं इंटरमीडिएट ट्रेड के विभिन्न विषयों की परीक्षा हुई, जबकि द्वितीय पाली में इंटरमीडिएट गणित एवं जीव विज्ञान की परीक्षा आयोजित की गई।

राजकीय जुबिली इंटर कॉलेज स्थित जनपदीय कंट्रोल रूम प्रभारी किरन कुमार आरेतो ने बताया कि प्रथम पाली में हाईस्कूल के 67,285 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें 63,511 उपस्थित एवं 3,774 अनुपस्थित रहे। वहीं इंटरमीडिएट में 39,031 पंजीकृत परीक्षार्थियों में 37,043 उपस्थित तथा 1,988 अनुपस्थित पाए गए। परीक्षा की ऑनलाइन मॉनिटरिंग राजकीय जुबिली इंटर कॉलेज में स्थापित कंट्रोल रूम से की गई।

सभी परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण जोनल मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट, मंडलीय एवं जनपदीय सचल दलों द्वारा किया गया। कड़ी निगरानी, सीसी कैमरों और प्रशासनिक सख्ती के चलते दोनों पालियों की परीक्षाएं नकलविहीन एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुईं।

यह भी पढ़ें- संतकबीर नगर में हथकड़ियों के साथ इंटर की परीक्षा देने पहुंचा हरियाणा का कैदी, जेल में रहकर की तैयारी

यह भी पढ़ें- PCS साक्षात्कार में पूछा- जेन-जी किस वर्ष के बाद जन्मी पीढ़ी को कहते हैं, युवाओं में आत्महत्या के मुख्य कारण क्या हैं?
Pages: [1]
View full version: यूपी में एक ही केंद्र पर पकड़े गए चार ‘मुन्ना भाई’, फर्जी आधार पर दे रहे थे परीक्षा